Sunday, November 15, 2026

गाजियाबाद NH-9 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिनी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

गाजियाबाद में NH-9 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिनी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक में इलेक्ट्रिकल सामान भरा होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Wednesday, November 4, 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक अंडरपास का ट्रायल आज शुरू हो गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक अंडरपास का ट्रायल आज शुरू हो गया। ट्रायल से पहले ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने पूजा पाठ किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

Tuesday, November 3, 2026

दिवाली से पहले मिलावटी/नकली खोया पकड़ा गया। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कूड़े में फेंका।

दिवाली से पहले मिलावटी/नकली खोया पकड़ा गया। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कूड़े में फेंका।

Saturday, October 31, 2026

सिलेंडर ब्लास्ट हुआ दमकल कर्मी आग बुझाने जैसे पहुंचा तभी एक घर में सिलेंडर धमाका!

सिलेंडर ब्लास्ट हुआ दमकल कर्मी आग बुझाने जैसे पहुंचा तभी दिल्ली जहांगीर पूरी एक घर में सिलेंडर धमाका हुआ घायल हॉस्पिटल में भर्ती

Saturday, October 24, 2026

Noida: सेक्टर-125 स्थित मार्केट में लगी भीषण आग, 5 से 6 दुकानों को चपेट में लिया! 🚨🔥

नोएडा के सेक्टर-125 में भीषण आग, 5 से 6 दुकानों को लिया चपेट में! आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, इलाके में मची अफरा-तफरी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का मामला, नुकसान और आग लगने की वजह की जानकारी का इंतजार।

Thursday, October 22, 2026

गाजियाबाद: किसान दिवस की बैठक में डीएम ने एक्सईएन को लगाई फटकार, ₹21 हजार का जुर्माना लगाने का दावा

गाजियाबाद: किसान दिवस की बैठक में डीएम ने एक्सईएन को लगाई फटकार, ₹21 हजार का जुर्माना लगाने का दावा गाजियाबाद। गाजियाबाद के जिलाधिकारी (DM) ने गांव में आयोजित किसान दिवस की बैठक के दौरान बिजली विभाग के एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार को कथित तौर पर बिना तैयारी के पहुंचने पर फटकार लगाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारी से संबंधित मामलों पर जवाब मांगा। पोस्ट में दावा किया गया है कि संतोषजनक तैयारी न होने पर डीएम ने एक्सईएन पर ₹21,000 का जुर्माना भी लगाया। किसानों ने तालियां बजाकर किया समर्थन पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार से मिलने के लिए लोगों को पर्ची बनवानी पड़ती है। आरोप है कि कई बार पर्ची भेजने के बावजूद फरियादियों की मुलाकात अधिकारी से नहीं हो पाती। बैठक के दौरान जिलाधिकारी की कार्रवाई पर मौजूद किसानों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया।

गाजियाबाद NH-9 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिनी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

गाजियाबाद में NH-9 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिनी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक में इलेक्...