Showing posts with label Indian Railway. Show all posts
Showing posts with label Indian Railway. Show all posts
Monday, November 8, 2021
यात्री इस तरह सफर करने को मजबूर !
दिल्ली-पर्याप्त पैसेंजर ट्रेनें नहीं होने से सोशल दूरी रखना हुआ नामुमकिन, यात्री इस तरह सफर करने को मजबूर। विडियो आज सुबह कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन आने वाली 04406 एचएनके मेमू एक्सप्रेस स्पेशल का है।
Thursday, June 25, 2020
12 अगस्त तक रेगुलर ट्रेनें नहीं चलेंगी, अगर किसी ने बुकिंग कराई है तो 100% रिफंड मिलेगा; स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी
नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। अब 12 अगस्त तक कोई भी रेगुलर ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी। मतलब 12 अगस्त तक पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेंनों का संचालन नहीं होगा। जिन लोगों के टिकट 12 अगस्त तक बुक हैं, उन्हें पूरा किराया रेलवे वापस करेगी। गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया। बोर्ड के फैसले के मुताबिक इस दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
एक जुलाई से 12 अगस्त तक का शेड्यूल कैंसिल किया
अभी तक रेलवे की तरफ से 30 जून तक ही रेल सेवाओं को बंद करे की घोषणा की है। अब नए सर्कुलर के मुताबिक एक जुलाई से 12 अगस्त तक रेगुलर ट्रेनों का शेड्यूल रद्द रहेगा। ऐसे में साफ है कि रेलवे की तरफ से 12 अगस्त तक रेल सेवाओं को पूर्व की तरह बंद रखने का फैसला ले लिया गया है।
बता दें किअभी करीब 230 मेल और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। रेलवे ने पहले भी कहा थाकि जरूरत पड़ी तो कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
Thursday, June 18, 2020
रेलवे का बड़ा फैसला- चीनी फर्म के साथ 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद किया
भारत-चीन के बीच सीमा विवाद और तनाव के बीच सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इस बार फैसला रेलवे मंत्रालय ने लिया है। रेलवे उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन लिमिटेड ने चीनी फर्म बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड के साथ चल रहे कॉन्ट्रैक्ट को रद कर दिया है।
दरअसल, इस चीनी कंपनी को कानपुर से दीन दयाल उपाध्याय रेलवे सेक्शन के बीच 417 किमी के सेक्शन में सिग्नलिंग और टेलीकॉम का काम दिया गया था। ये काम 471 करोड़ रुपये का था। जून 2016 में ये काम इस चीनी फार्म को कॉन्ट्रैक्ट के तहत दिया गया था। लेकिन रेलवे के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने के 4 साल बीत जाने पर भी अभी तक सिर्फ 20 फीसद काम ही चीनी कंपनी कर पाई थी। काम बेहद धीमी गति से किया जा रहा था।
बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद देश में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ती जा रही है। लद्दाख संघर्ष में भारत के 20 सैनिकों को जान गंवानी पड़ी थी, दूसरी ओर खबरों के मुताबिक चीन के भी करीब 43 सैनिकों की इस संघर्ष में मौत हुई है।
इससे पहले भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने भी यह फैसला किया था कि बीएसएनएल के 4G इक्विपमेंट को अपग्रेड करने के लिए चीनी सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने बीएसएनएल से कहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते चीनी सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाए। विभाग ने इस संबंध में टेंडर पर फिर से काम करने का फैसला किया है।विभाग निजी मोबाइल सेवा ऑपरेटरों से चीनी कंपनियों द्वारा बनाए गए उपकरणों पर उनकी निर्भरता को कम करने के लिए भी विचार कर रहा है।
Monday, June 15, 2020
आनंद विहार से ट्रेनों की आवाजाही बंद, अब इस स्टेशन से जाएंगी UP-बिहार की ये 10 ट्रेनें
दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी और लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए इंडियन रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेल ने आनंद विहार से चल रही ट्रेनों के परिचालन को बंद कर दिया है और आनंद विहार टर्मिनल के सभी प्लेटफॉर्म पर आइसोलेशन वार्ड के तौर पर बनाए गए ट्रेन के डिब्बों को खड़ा किया जाएगा.
आनंद विहार स्टेशन पर खड़े होंगे आइसोलेशन वार्ड वाले कोच
केंद्र ने कहा था- 500 रेलवे कोच दिल्ली को दिए जाएंगे
दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी और लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए इंडियन रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेल ने आनंद विहार से चल रही ट्रेनों के परिचालन को बंद कर दिया है और आनंद विहार टर्मिनल के सभी प्लेटफॉर्म पर आइसोलेशन वार्ड के तौर पर बनाए गए ट्रेन के डिब्बों को खड़ा किया जाएगा.
रेलवे के मुताबिक आनंद विहार रेलवे स्टेशन (आनंद विहार टर्मिनल) पर आने-जाने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जाएगा. नॉर्दर्न रेलवे के मुताबिक कुल 5 जोड़ी ट्रेनों को यानी 10 ट्रेनों को आनंद विहार टर्मिनल से हटाकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन भेज दिया गया है. इन सभी 5 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही होगी. ये सभी ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश को जाती हैं.
इसमें आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस (02557/02558), आनंद विहार-रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस (05273/05274), आनंद विहार-गाजीपुर-आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस (02219/02220) और आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (04009/04010) शामिल है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...