Showing posts with label Breaking news. Show all posts
Showing posts with label Breaking news. Show all posts

Friday, July 11, 2025

दिल्ली के सीलमपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ,7 लोग मलबे में दब गए!

दिल्ली के सीलमपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। ईदगाह जनता कॉलोनी में एक इमारत गिरने से 7 लोग मलबे में दब गए।

Thursday, April 14, 2022

दिल्ली पंजाबी बाग के रेस्टोरेंट में आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौजूद

दिल्ली:पंजाबी बाग के रेस्टोरेंट में आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौजूद

Friday, January 21, 2022

मथुरा में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे

मथुरा में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली रेल मार्ग ठप्प, दर्जनों गाड़ियों का रूट बदला,राजधानी , शताब्दी हुई प्रभावित*

 
मथुरा। जनपद में बीती रात्रि मथुरा दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के मध्य सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
इस दुर्घटना के कारण मथुरा की ओर आने वाली सभी रेल के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। मुंबई से आने वाली गाड़ी राजधानी शताब्दी साप्ताहिक ट्रेन युवा स्पेशल सहित आदि महत्वपूर्ण गाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए अलग रूट पर डायवर्ट किया गया है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों के सामने विकट परेशानी खड़ी हो गई है। रेल प्रशासन युद्ध स्तर पर ट्रेक से डिब्बे हटाने के काम कर रहा है। हालांकि धुंध के कारण उनको रेस्क्यू करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के अधिकारियों ने बड़ी-बड़ी क्रेन मंगाकर ट्रैक साफ करना शुरू कर दिया था।

 
अभी तक की जानकारी के अनुसार ट्रेक को साफ़ किये जाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा शिवम शर्मा के अनुसार वंडर सिमेंट साइडिंग राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाडी के
15 डिब्बे मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के मध्य बीती रात्रि समय 23.32 पर पलट जाने से तीनों लाइन (अप, डाउन एवं तीसरी लाइन) बाधित हो गई है। आगरा मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के नेतृत्व में रिस्टोरेशन कार्य मौके पर किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गए।
दुर्घटना राहत गाड़ियों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल रवाना कर दिया गया है।

Friday, January 14, 2022

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम,बम को किया गया डिफ्यूज

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली गाजीपुर स्थित फूल मंडी स्थित बैग में मिला बम, बम को किया गया डिफ्यूज,नहीं तो हो सकता था बडा हादसा।

Monday, January 3, 2022

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Wednesday, December 15, 2021

नहीं रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, इलाज के दौरान निधन हुआ, कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में हुए थे घायल, नहीं रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी
शत शत नमन🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏🙏🙏

Sunday, December 5, 2021

गाजियाबाद बिजली विभाग के एसडीओ और उनकी पत्नी पर हमला

गाजियाबाद : बिजली विभाग के एसडीओ और उनकी पत्नी पर हमला, मोदीनगर में तैनात है एसडीओ पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

Monday, November 29, 2021

दिल्ली के सिरसपुर इलाके में मिले शव

दिल्ली: सिरसपुर बाग वाली गली में एक परिवार के 4 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके 3 और 6 साल के 2 बच्चे शामिल। हत्या के बाद स्यूसाइड की आशंका।

Tuesday, October 12, 2021

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा दो कर्मचारियों की मौत

ग्रेटर नोएडा:केमिकल फैक्ट्री में टैंक की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत.

Monday, September 13, 2021

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक पूरी इमारत गिरी,लोगों के दबे होने को आशंका

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक पूरी इमारत गिरी। कई लोगों के दबे होने को आशंका। एक कार पर भी दबी।

Saturday, September 4, 2021

नोएडा के डीएम सुहास एलवाई बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता है,पीएम मोदी ने फोन बधाई दी।

नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने तोक्यो पैरालिंपिक्स के बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता है,पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात करके बधाई दी।

Tuesday, August 31, 2021

गाजियाबाद के नेहरू नगर में राकेश मार्ग पर एक शेड में आया करंट, 5 लोग झुलसे, 4 की मौत।

गाजियाबाद:सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग पर पांच लोगों को करंट लगा,
दो बच्चे भी शामिल,
एक दुकान के टीन शेड में आया करंट,
पांचों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया,
चार लोगों की हुई मौत।
थाना सिहानीगेट क्षेत्र के राकेश मार्ग इलाके की घटना।

Friday, July 23, 2021

ऑन ड्यूटी जान गंवाने वाले 6 लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली:ऑन ड्यूटी जान गंवाने वाले 6 लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी केजरीवाल सरकार। 2 दिल्ली पुलिस, 3 एयरफोर्स और 1 सिविल डिफेंस के कर्मचारी थे, इन सबके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।

Monday, July 19, 2021

गाजियाबाद हिंडन विहार के बालाजी मन्दिर के महंत मछेन्द्रनाथ पुरी और सूदर्शन न्यूज के सुरेश चव्हाण को भेजा नोटिस

गाजियाबाद हिंडन विहार के बालाजी मन्दिर के महंत मछेन्द्रनाथ पुरी और सूदर्शन न्यूज के सुरेश चव्हाण को भेजा नोटिस, मंदिर में कल हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर होना है कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने नही दी है अनुमति। कोविड को लेकर लगाई गई रोक

Friday, June 18, 2021

नोएडा एनएमआरसी दफ्तर मीडिया क्लब की बिल्डिंग में लगी आग

नोएडा सेक्टर 29 में एनएमआरसी दफ्तर मीडिया क्लब की बिल्डिंग में लगी आग।फायर बिग्रेड मौके पर।

Saturday, June 12, 2021

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा। सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई गाड़ी। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल।

Friday, June 11, 2021

गाजियाबाद में डीजल पैट्रोल के बढती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

गाजियाबाद में डीजल पैट्रोल के बढती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Thursday, June 10, 2021

गाजियाबाद साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेंट बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

गाजियाबाद साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेंट बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद.

Thursday, June 3, 2021

गाजियाबाद केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,मालिक समेत 3 लोग झुलसे

गाजियाबाद:केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 3 लोग झुलसे, मोदीनगर थाना क्षेत्र के विकास इंडस्ट्रियल एरिया की घटना.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...