Showing posts with label Ghaziabad Carona Update. Show all posts
Showing posts with label Ghaziabad Carona Update. Show all posts

Sunday, April 25, 2021

गाजियाबाद कोरोना के 714 नए मामले सामने आए, 10 की मौत, 567 ठीक हुए

गाजियाबाद कोरोना के 714 नए मामले सामने आए, 10 की मौत, 567 ठीक हुए। ठीक होने वालों का इस महीने का सबसे बड़ी संख्या। एक्टिव केस 5977।

Friday, July 24, 2020

गाज़ियाबाद जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 122 नए मरीज मिले हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान गाज़ियाबाद जिले में 122 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 226 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया। जिले में अब 909 सक्रिय कोविड सक्रिय संक्रमित हैं।

Thursday, July 23, 2020

गाजियाबाद में 24 घंटे के दौरान 115 नए कोरोना मरीज आए

गाज़ियाबाद पिछले 24 घंटो के दौरान गाज़ियाबाद में 115 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस अवधि में 399 मरीज ठीक हुए हैं और जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 1015 हो चुकी है।

Monday, July 20, 2020

गाज़ियाबाद, पिछले कई दिनों से नहीं हुई एक भी मौत कोरोना महामारी से

राज्य स्वास्थ्य विभाग हर दिन कोरोना बुलेटिन जारी करता है जिसमें नए संक्रमितों की संख्या के साथ-साथ प्रदेश के हर जिले में हुई मौतों का भी विवरण होता है।  अगर हम कोविड 19 से हुई मौतों को मरीजों की हो रही देखभाल का आधार माने तो इस लिहाज से हमारे गाज़ियाबाद की स्वास्थ्य सेवाएँ शायद पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और यहाँ का हर कोविड संक्रमित ठीक होकर ही घर वापस जा रहा है क्योंकि सरकारी रेकॉर्ड में यहाँ पिछले कई दिनों से कोविड 19 संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है।
गाज़ियाबाद के सीएमओ डॉ. एन.के गुप्ता का कहना है कि मरने वाला हर व्यक्ति किसी अन्य बीमारी से पीड़ित था और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, उसे कोरोना से हुई मौत नहीं मान सकते हैं। यह जांच कब पूरी होगी, इसका जवाब उनके पास भी नहीं है।

गाज़ियाबाद में सोमवार को कोरोना के 70 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। पिछले 15 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब नए संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे आई हो।  जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1,306 रह गई है।  पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कोविड 19 के दो मरीजों की मृत्यु हुई है। मरने वालों में से एक नंदग्राम के 62 वर्षीय बुजुर्ग तथा इंदरगढ़ी में रहने वाले एक अन्य बुजुर्ग थे। दोनों ही मौतों को प्रशासन ने अपने रेकॉर्ड में शामिल नहीं  किया है।
नए संक्रमितों को राजेंद्र नगर, दिव्य ज्योति मोदीनगर और संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ संक्रमितों को संतोष अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। करीब 18 लोग पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाते हुए होम क्वारंटाइन और जांच की तैयारी की जा रही है।

कोरोना संक्रमितों की टेस्टिंग से लेकर मौत तक के बीच प्रशासनिक आंकड़ेबाजी का खेल जारी है। जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या का कारण एंटीजन टेस्ट हैं जबकि सीएमओ यह नहीं बता रहे हैं कि हर दिन कुल कितने टेस्ट हुए हैं।  केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड 19 गाइडलाइंस के मुताबिक जिला प्रशासन को जिले के कंटेनमेंट ज़ोन की सूची हर दिन जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होती है। लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि गाज़ियाबाद जिला प्रशासन ने फरवरी के अंत से लेकर आज तक जिले के कंटेनमेंट क्षेत्रों की सूची प्रकाशित नहीं की है।  

शायद इसी सुव्यवस्था की आशा में गाज़ियाबाद की जनता ने जिले की हर विधानसभा सीट से भाजपा को जिताया था। जिले के सभी कद्दावर नेता भी जिले की स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं से संतुष्ट ही नज़र आते हैं वरना ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि राज्य स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में ही कोविड मैनेजमेंट में इतनी लापरवाही नज़र आती है। मुद्दा विहीन विपक्षी दलों को भी कोरोना पीड़ितों में अपना वोट बैंक नज़र नहीं आ रहा है। शायद इसी लिए पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में आई शिथिलता के बाद विपक्षियों को भी धरना-प्रदर्शन के लिए कोई मुद्दा नज़र नहीं आ रहा है।

इस बीच अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोविड 10 के बिना लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेशन की अवधि घर पर ही बिताने की अनुमति दे दी है। दरअसल एंटीजन टेस्ट के बाद बहुत से ऐसे मरीज भी पकड़ में आ रहे थे जिनमें अभी तक कोरोना के कोई लक्षण नज़र नहीं आए हैं।  इसके लिए गाज़ियाबाद की जनता और आरडबल्यूए बधाई की पात्र हैं जो होम आइसोलेशन की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर आंदोलन चला रहे थे।

Sunday, July 12, 2020

गौतमबुद्ध नगर को थोड़ी राहत लेकिन गाजियाबाद में आफत बरकरार

कोरोना वायरस के संक्रमण  से गौतम बुध नगर को थोड़ी राहत मिली है लेकिन गाजियाबाद जिले में रविवार को भी संक्रमण कहर बनकर टूटा है गौतम बुध नगर में रविवार को केवल 64 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं जबकि गाजियाबाद में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 142 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं अब उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1322 मरीज गाजियाबाद के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती है रविवार को गौतम बुध नगर में 88 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं वहीं गाजियाबाद में ठीक होने वालों की संख्या महज 25 रही है

 उत्तर प्रदेश के स्टेट सिविल लाइंस ऑफिसर ने रविवार की देर शाम राज्य में क्रोनावारिस जुड़े ताजा आंकड़े जारी किए हैं जिनमें बताया गया है पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 1388 लोग से कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं दूसरी ओर 645 लोग स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं अब उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 36476 तक पहुंच चुका है संक्रमण की चपेट में आने के कारण रविवार को 21 लोगों की मौत भी हुई है अब तक पूरे राज्य में 934 लोग महामारी की चपेट में आकर मर चुके हैं रिपोर्ट में बताया गया है इस वक्त अस्पतालों में 12208 लोगों का इलाज किया जा रहा है

 गौतम बुध नगर में इस वक्त 1893 लोगों का इलाज किया जा रहा है 2484 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं जिले में अब तक कुल मरीजों की संख्या 3410 तक पहुंच चुकी है दूसरी ओर गाजियाबाद में अब तक कुल मरीजों की संख्या 3156 हो चुकी है गौतम बुध नगर में महामारी की चपेट में आने के कारण 33 लोग मारे जा चुके हैं वहीं गाजियाबाद में मरने वालों की संख्या  62 तक पहुंच चुकी है

Sunday, July 5, 2020

गाजियाबाद में फूटा कोरोना बम

गाजियाबाद में फूटा कोरोना बम 

गाजियाबाद में कोरोना की चपेट में  24 घण्टे  मे 182 नए मरीज आए हैं।  

जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2205 हो गई है।  

940  मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं, 

जबकि 1203  मरीजों का इलाज चल रहा है।

अभी तक कोरोना से 62 मरीजो की मौत हो चुकी हैं

Tuesday, June 30, 2020

गाजियाबाद को कोरोना ने झकझोर दिया, 4 की मौत, मरीजों की संख्या में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे

गाजियाबाद को कोरोना वायरस  ने झकझोर कर रख दिया है   मंगलवार को सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं पिछले चौबीस घंटों के दौरान गाजियाबाद जिले में 151 नए मरीज रजिस्टर किए गए हैं पिछले चौबीस घंटों में 4 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 1615 हो गई है और मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 55 तक पहुंच चुकी है

 उत्तर प्रदेश के स्टेट सर लास्ट एपिसोड में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे नई रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि गाजियाबाद  मैं पिछले चौबीस घंटों के दौरान 151 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 16 से 15 तक पहुंच चुकी है दूसरी और पिछले चौबीस घंटों के दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है इनमें से दो लोगों की मौत मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में हुई है जबकि दो लोगों की मौत गाजियाबाद के कई अस्पताल में हुई है इस तरह गाजियाबाद में अब तक 55 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं

 रिपोर्ट के मुताबिक अब जिले के कोविड-19 अस्पतालों में 822 मरीजों का इलाज किया जा रहा है  अब तक जिले में 738 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं स्टेट सिविल लाइंस ऑफिसर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 71 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं

 मरीजों की संख्या के मामले में गाजियाबाद जिला अब उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर चल रहा है गाजियाबाद से आगे केवल गौतम बुध नगर है गौतम बुध नगर में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे तक महीनों की संख्या बढ़कर 2304 हो  है वही गाजियाबाद में संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में मेरठ आगरा और कानपुर को पीछे छोड़ दिया है अगर पूरे राज्य की बात करें तो उत्तर प्रदेश में मंगलवार पिछले  24 घंटों के दौरान 672 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं वहीं मंगलवार को 25 लोगों की मौत हुई है  अब तक राज्य में 6 स्थान में लोग इस महामारी की चपेट में आकर मर चुके हैं अभी राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में 6711 मरीजों का इलाज किया जा रहा है अब तक 16084 लोग स्वस्थ होकर सालों से घर पहुंच गए हैं

Sunday, June 28, 2020

कोरोना को मात देने के लिए गाजियाबाद में शुरू हुई हर घर पर दस्तक योजना

गाजियाबाद में कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी इलाके के लोगों को कोरोना से जागरूक करने और संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए हर घर पर दस्तक योजना की शुरुआत जिला अधिकारी ने की है.

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने कोरोना वायरस से लोगों को सचेत करने और लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने के लिए हर घर पर दस्तक योजना शुरू की है. कंटेनमेंट जोन में 100% सर्विलांस का शासनादेश है, लेकिन कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी इलाके के लोगों को जागरूक करने और संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए हर घर पर दस्तक योजना जिला अधिकारी की नई पहल है.

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दो तरह की रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिसमें सबसे पहले कंटेनमेंट जोन है. इनमें कोरोना वायरस केस निकलते हैं, तो उसे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है. ऐसे कंटेनमेंट जोन के लिए लगभग 470 सर्विलांस टीमें लगाई गई हैं. अब तक सर्विलांस टीम द्वारा 37,374 परिवार और 1,81,885 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें 21 कोरोना के लक्षण वाले लोगों की पहचान की गई है.

दूसरा, जनपद गाजियाबाद ऐसा पहला जिला है जहां पर कंटेनमेंट जोन के बाहर भी सघन जागरूकता सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया था. गैर कंटेनमेंट जोन में बूथ लेवल ऑफिसर की ड्यूटी इस काम के लिए लगाई गई है. घर-घर जाने के साथ-साथ बूथ लेवल ऑफिसर उसको मोबाइल के माध्यम से भी अपने क्षेत्र के निवासियों से संपर्क करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा गाजियाबाद के ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा 161 निगरानी समितियों और शहरी क्षेत्र में 286 निगरानी समितियों का गठन किया गया है. साथ ही गाजियाबाद में कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 75 हेल्प डेस्क सक्रिय हैं.

Saturday, June 27, 2020

Ghaziabad Corona Update: जिले में 69 लोग और संक्रमित, मरने वालों की संख्या 50 हुई

गाजियाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा शनिवार को एक बार फिर जिले में 69 नए मरीज सामने आए हैं जिनके बाद जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1352 तक पहुंच गई है दूसरी ओर संक्रमण के कारण अब तक गाजियाबाद में 50 लोगों की मौत  हो चुकी है  

 उत्तर प्रदेश के स्टेट सिविल लाइंस अभिषेक की ओर से शनिवार की शाम 5:00 बजे जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि गाजियाबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान 69 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं इस दौरान 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं जिले में अब तक 603 मरीजों  कोरोना की चपेट से बाहर निकल चुके हैं   

हालांकि संक्रमण के कारण 50 लोगों की मौत भी हो चुकी है अभी गाजियाबाद जिले के कोविड-19 अस्पतालों में 680 मरीजों का उपचार चल रहा है दूसरी और उत्तर प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों को लेकर गाजियाबाद शनिवार को राज्य में दूसरे स्थान पर आया है पहले नंबर पर सर्वाधिक 127 मरीज गौतम बुध नगर में रिपोर्ट किए गए हैं

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...