Tuesday, August 11, 2026

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल पर रखा गया। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान सरकार ने 19 CAG रिपोर्टें सदन में प्रस्तुत की हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है तथा लोक लेखा समिति (PAC) भी उनका परीक्षण कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है और उसकी रिपोर्टें सार्वजनिक धन के उपयोग तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं का तथ्यात्मक आकलन प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल से संबंधित विभिन्न विभागों और योजनाओं में वित्तीय एवं प्रक्रियागत अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। वर्तमान सरकार इन निष्कर्षों के आधार पर पारदर्शिता, जवाबदेही और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। #RekhaGupta #Delhi

No comments:

Post a Comment

#ग्रेटरनोएडा ऑडी और ग्लैंजा कार की हुई जोरदार टक्कर

#ग्रेटर_नोएडा ⏩ऑडी और ग्लैंजा कार की हुई जोरदार टक्कर ⏩टक्कर लगने के बाद बीच रोड पर पलटी ऑडी ⏩कार को लोगों ने किया सीधा ⏩हादसे में दो ल...