Showing posts with label Guru Nanak Dev Ji jayanti 2026. Show all posts
Showing posts with label Guru Nanak Dev Ji jayanti 2026. Show all posts
Tuesday, November 24, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य महान गुरमत समागम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य महान गुरमत समागम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व एवं पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को भव्य महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से लेकर शाम तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न स्थानों से पहुंचे प्रसिद्ध रागी एवं कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया।
सुबह के कार्यक्रम में भाई गुरजीत सिंह जी (हजूरी रागी), भाई कराज सिंह जी (श्री दरबार साहिब, अमृतसर), भाई हरदीप सिंह जी (फतेहगढ़ साहिब) तथा डॉ. अलंकार सिंह जी (पटियाला) ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया।
वहीं शाम के कार्यक्रम में श्री रहरास साहिब के पाठ के उपरांत भाई गुरजीत सिंह जी, भाई नरिंदर सिंह जी (फतेहगढ़ साहिब) एवं ज्ञानी गुरदेव सिंह जी (ऑस्ट्रेलिया वाले) ने गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश दिया।
गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को सत्य, प्रेम, समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों के साथ समान व्यवहार करने की प्रेरणा देती हैं।
इस पावन अवसर पर गुरु नानक देव जी के संदेशों को याद करते हुए सभी से मानवता की सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया गया।
गुरु नानक देव जी का संदेश — नाम जपो, किरत करो और वंड छको — आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
🙏 सतनाम श्री वाहेगुरु जी 🙏
होश खबर ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य महान गुरमत समागम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य महान गुरमत समागम का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट। सिख धर्म के प्रथम गुरु, ...