Showing posts with label Greater Noida. Show all posts
Showing posts with label Greater Noida. Show all posts

Friday, November 7, 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राइस चौक के पास बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राइस चौक के पास बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग।

Tuesday, September 30, 2025

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सुरजपुर कस्बे को बना दिया डंपिंग ग्राउंड।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सुरजपुर कस्बे को बना दिया डंपिंग ग्राउंड। टूटी सड़कों पर नालियों की कीचड़, गंदगी और बदबू से हाल बेहाल।

Thursday, September 11, 2025

ग्रेटर नोएडा कैलाश इंस्टीट्यूट की पैरामेडिकल की छात्रा ने लगाया हरासमेंट का आरोप।

ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क स्थित कैलाश इंस्टीट्यूट की पैरामेडिकल की छात्रा ने लगाया हरासमेंट का आरोप। नाराज होकर छात्रा आत्महत्या के लिए कॉलेज की बालकनी पर चढ़ी, कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने समझा कर उसे नीचे उतारा , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Thursday, August 28, 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: Supertech Ecovillage-1 के B-14 टॉवर से साइकिल चोरी !

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: Supertech Ecovillage-1 के B-14 टॉवर से साइकिल चोरी पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Monday, August 4, 2025

ग्रेटरनोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश!

ग्रेटरनोएडा :पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश, गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने नोएडा DM मेधा रूपम को दिया ज्ञापन, महाराष्ट्र के कोल्हापुर की तर्ज पर पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग, पश्चिमी यूपी की आबादी 7 करोड़, 22 जिलों की जरूरतों को वर्षों से अनदेखा किया जा रहा, कोल्हापुर में सिर्फ 6 जिलों व 1.64 लाख आबादी के लिए चौथी हाईकोर्ट बेंच शुरू 18 अगस्त 2025 से, अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी व भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद.

Thursday, July 31, 2025

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की खुली पोल,जरा सी बारिश अंडरपास मे भर गया पानी !

#GreaterNoida प्राधिकरण की खुली पोल जरा सी बारिश ने गुलिस्तानपुर अंडरपास मे भर गया पानी वाहन चालक परेशान वाहन पानी के अंदर हो रहे बंद ट्रैफिक पुलिस कर्मी पानी में घुसकर जाम को खुलवाते हुए नजर आए.

Friday, May 23, 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट शाहबेरी सड़क अब आम लोगों के लिए खोल दी गई है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद को जोड़ने वाली शाहबेरी सड़क का चौड़ीकरण पूरा हो गया है। सड़क अब आम लोगों के लिए खोल दी गई है।

ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा में अवैध अतिक्रमण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर!

ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा में अवैध अतिक्रमण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर 20000 वर्ग मीटर जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त। अनुमानित करोड़ों रुपए में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत। @OfficialGNIDA

Tuesday, May 20, 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर GNIDA द्वारा अंडरपास निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए #GNIDA द्वारा अंडरपास निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशन में यह कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुगम होगी।

Monday, January 20, 2025

इकोविलेज-1 सोसाइटी में बाथरूम की खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर

इकोविलेज-1 सोसाइटी में बाथरूम की खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर,15 लाख के गहने और नकदी उड़ाए।

Friday, August 30, 2024

ग्रेनो वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट न होने की वजह से रोजाना लगता है लंबा जाम

ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट न होने की वजह से रोजाना लगता है लंबा जाम, हर रोज ऐसे जाम में फसकर लाखो लोग होते हैं परेशान। मेट्रो ना सही अगर ग्रेनो वेस्ट को सिटी बस सेवा भी मिल जाए तो ऐसे जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है।

Wednesday, March 8, 2023

रोहण मोटर्स ग्रेटर नोएडा रोड पर पेड़ से हौंडा सिटी टकराई

उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा सूरजपुर रोड पर रोहन मोटर के सामने भयानक एक्सीडेंट हुआ होंडा जिसमें ड्राइवर को मामूली चोट आई है और सुरक्षित,ड्राइवर ने बताया कि वह ड्राइव करके आ रहा था तो उसे नींद आ गई जिससे उसकी गाड़ी अनबैलेंस होकर पेड़ से जा टकराई,हौंडा सिटी चालक अकेला था फिलहाल सुरक्षित है.

Monday, December 20, 2021

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयार किया रैन बसेरा

ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण ठंड से बचाव के लिए सोमवार को डेल्टा टू के सामुदायिक केंद्र में एक और रैन बसेरा बना दिया है।अब से पहले शनिवार को प्राधिकरण द्वार बिल्डर्स एरिया में रैन बसेरा बनाया गया है।डेल्टा टू में बनाए गए रैन बसेरे में 25 बिस्तर लगा दिए गए हैं। जिसमें गरीब-बेसहारा लोग आसरा पा सकते है रैन बसेरा में अलाव के भी इंतजाम किए गए हैं। इन रैन बसेरों में और भी कई सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।  
ठंड से ग्रेटर नोएडा में किसी गरीब-बेसहारा व्यक्ति को रात गुजारने में परेशानी न हो,इसके लिए प्राधिकरण द्वारा अलग-अलग जगहों पर अस्थायी रैन बसेरा बनवाए जा रहे है।एक रैन बसेरा बिल्डर्स एरिया में बीते शनिवार को शुरू कर दिया गया है।सोमवार को डेल्टा टू में भी रैन बसेरा बना दिया गया। रैन बसेरा में 25-25 गद्दे और रजाई के इंतजाम किए गए हैं।जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। 
प्राधिकरण ने मास्क की भी व्यवस्था और सैनिटाइजर के भी इंतजाम किए गए हैं। एक कर्मचारी भी तैनात किया गया है, जो रैन बसेरा की व्यवस्था संभालेगा। 

Tuesday, August 10, 2021

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुख्यालय के अंदर कुए में गिरी कार

ग्रेटर नोएडा:पुलिस मुख्यालय के अंदर कुए में गिरी कार,कार को बेक करते समय हुआ हादसा,कार चालक ने कूद कर बचाई अपनी जान,मोके पर खड़े राहगीरों ने कार को बाहर निकलने की करी कोशिश, सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस मुख्यालय का मामला।

Saturday, August 7, 2021

ग्रेटर नोएडा-यमुना नदी से पानी उठाते बादल का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा-यमुना नदी से पानी उठाते बादल का वीडियो वायरल,बादल का एक हिस्सा घूमते हुए यमुना नदी से उठा रहा है पानी,सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बादल का वीडियो,ग्रेटर नोएडा के अट्टा गुजरान गांव के पास यमुना नदी क वीडियो है.

Saturday, July 17, 2021

ग्रेटर नोएडा लापता छात्र का शव बरामद

ग्रेटर नोएडा: लापता छात्र का शव बरामद, अलीगढ़ नहर में मिला लापता छात्र का शव, शुक्रवार को घर से निकला था छात्र, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, रबूपुरा थाना क्षेत्र की घटना.

Wednesday, July 14, 2021

ग्रेटर नोएडा 17 लाख रुपए उड़ा ले गए चोर,एटीएम काटकर

ग्रेटर नोएडा:कोतवाली दनकौर क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर में पुलिस चौकी के पास स्थित एक एटीएम को गैस कटर से काटकर बुधवार  सुबह होने से पहले बदमाश एटीएम में पड़े 17 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
कोतवाली दनकौर प्रभारी आरविंद पाठक ने बताया कि एटीएम में लगे सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।सीसीटीवी में एक बदमाश गैस कटर की मदद से एटीएम काट कर रुपए ले जाते दिखाई दिया है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम ने जाकर सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं। क्राइम ब्रांच,कोतवाली दनकौर पुलिस और जोनल टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।मामले के खुलासे के लिए पुलिस की 2 टीमें लगाई गई हैं,जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Saturday, July 10, 2021

रुचि भाटी को 4 वोट से हरा कर,हरप्रीत कौर बनीं बिसरख ब्लॉक प्रमुख

गौतमबुद्ध नगर:बिसरख ब्लॉक से दुजाना गांव की निवासी हरप्रीत कौर ब्लॉक प्रमुख बन गई है।मतदान होने के एक घंटे बाद ही ब्लॉक प्रमुख की घोषणा कर दी गई है। 
जिसमें हरप्रीत कौर पत्नी ओमपाल नागर निवासी दुजाना बिसरख ब्लॉक प्रमुख बनी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी ने उनको ब्लॉक प्रमुख का प्रमाण पत्र दिया है।

Thursday, July 8, 2021

ग्रेटर नोएडा हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये मांगने वाले गिरोह की महिला सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये मांगने वाले गिरोह की महिला सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार,थाना बिसरख.

Tuesday, July 6, 2021

क्राइम ब्रांच साइबर सेल व थाना बिसरख पुलिस के संयुक्त प्रयास से ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा:क्राइम ब्रांच (साइबर सेल) व थाना बिसरख पुलिस के संयुक्त प्रयास से ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 3 लैपटॉप,3 मोबाइल फोन, 65950/-रू0 नकद ठगी के व गाड़ी टाटा हैरियर कार बिना रजि0 नम्बर बरामद।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...