Showing posts with label Petrol- Diesel. Show all posts
Showing posts with label Petrol- Diesel. Show all posts

Friday, July 17, 2020

डीजल के दाम में 13 से 17 पैसे तक का हुआ इजाफा

महंगाई से जूझ रही जनता को आज सरकारी तेल कंपनियों से राहत मिली है। आज देश में पेट्रोल की कीमत में कोई तब्दीली नहीं की गई है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पहले के तरह ही हैं। हालांकि डीजल के दामों में आज 13 से 17 पैसे तक का इजाफा हुआ है।

बता दें कि बीते चार दिनों से डीजल के दाम में हो रही वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से करीब 70 पैसे महंगा हो गया था। इससे पहले रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर और सोमवार को 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की बढ़ोतरी की थी।

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.52 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 76.67, 79.71 और 78.50 रुपये है।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...