Showing posts with label Delhi Carona Update. Show all posts
Showing posts with label Delhi Carona Update. Show all posts
Friday, July 24, 2020
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1025 नए मामले, 32 लोगों की मौत
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1025 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,28,389 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 1866 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 1,10,931 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 3777 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 13681 सक्रिय मामले हैं।
Monday, July 20, 2020
दिल्ली में मरीजों की संख्या में गिरावट, 24 घंटे में मिले 954 संक्रमित
दिल्ली में कोरोना वायरस के आंकड़ों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 954 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,747 हो गई है। सोमवार को 1784 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 1,04,918 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से राजधानी में कुल 3663 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी 15166 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली में सोमवार को 4177 आरटी-पीसीआर जांच और 7293 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 8,30,459 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 696 है। 27 मई के बाद दिल्ली में पहली बार 24 घंटे में एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। राजधानी में अभी कुल 8379 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी का रिकवरी रेट 84.78 प्रतिशत जबकि डेथ रेट 2.96 प्रतिशत है।
Wednesday, July 15, 2020
दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 18,600 लोगों का उपचार चल रहा है, केवल 4,000 बिस्तरों पर ही मरीज हैं: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोरोना को लेकर एक बार फिर डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि दिल्ली में आज अनुमान से आधे केस हैं क्योंकि सबने मिलकर प्रयास किया है।
केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध बेड का हाल बताते हुए कहा कि, दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 18,600 लोगों का उपचार चल रहा है, केवल 4,000 बिस्तरों पर ही मरीज हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना है। हम तैयारियां जारी रखेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि जून के मुकाबले आज हम बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जंग जीत ली गई है। अभी रास्ता बहुत लंबा बाकी है कभी भी कोरोना फिर से बढ़ सकता है।
हमें बिल्कुल भी हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि, हमेशा मास्क पहनकर घूमना है, सामाजिक दूरी बनाए रखनी है और हाथ धोते रहना है, अपनी सुरक्षा अपने हाथ में हैं।
Monday, July 6, 2020
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार पहुंची, पिछले 24 घंटे में आए 1379 मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आज शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1,00,823 लोग COVID 19 से संक्रमित हुए हैं. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 1379 मामले आए हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक 72,088 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल दिल्ली में 25,620 एक्टिव मरीज हैं. अब तक दिल्ली में 3115 लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज ही बताया कि दिल्ली में कोविड-19 संबंधी जांच की औसत संख्या लगभग एक महीने में 5,481 बढ़कर 18,766 हो गई है. जांच की संख्या में वृद्धि के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन सप्ताह में संक्रमण दर लगभग 30 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है.
'आईसीयू बेड की संख्या बढ़ायी गयी'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि सरकार अपने अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आईसीयू बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए हर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में इनकी संख्या बढ़ाकर क्रमश: 180 और 200 की गयी है.
केजरीवाल ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा करने के तुरंत बाद कोरोना वायरस रोगियों के लिए आईसीयू बेड में वृद्धि के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने अस्पताल में ठीक हुए 1,000 वें कोविड-19 मरीज को सम्मानित भी किया.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ दिन पहले तक, एलएनजेपी में 60 आईसीयू बेड और राजीव गांधी अस्पताल में 45 आईसीयू बेड थे. उन्हें बढ़ाकर क्रमशः 180 और 200 कर दिया गया है. कोविड अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था करने के बाद, सरकार अब आईसीयू बेड बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है.’’
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...