Showing posts with label Petrol-Diesel. Show all posts
Showing posts with label Petrol-Diesel. Show all posts

Sunday, June 28, 2020

एक दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ी, जानिए आज क्या हैं नए दाम?


नई दिल्ली: देश में इस महीने लगातार 21 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. 22वें दिन यानी रविवार को कोई कीमत नहीं बढ़ी. लेकिन आज फिर पेट्रोल-डीजल और महंगा हो गया. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 80.43 रुपए और डीजल 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपये हो गया. दिल्ली में डीजल पेट्रोल से 10 पैसे महंगा है. पिछले 23 दिनों में पेट्रोल 9.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11.23 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.

दाम में बढ़ोतरी के पीछे की वजह

देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक है. हालांकि, ऐसा सिर्फ दिल्ली में ही है, देश के अन्य हिस्सों में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा नहीं है. दिल्ली में डीजल की बढ़ती कीमत का मुख्य कारण वैट है. दरअसल, दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान डीजल पर वैट की दर को बढ़ा दिया था. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी मई के पहले हफ्ते में पेट्रोल और डीजल पर भारी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी. पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 13 रुपये बढ़ाया गया था.

Sunday, June 21, 2020

लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा, जानिए क्या हैं आज की कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने लगातार 16वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे की वृद्धि की गई, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.56 प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमत में 58 पैसे की वृद्धि होने से, इसकी कीमत 78.85 रुपये प्रति लीटर हो गई।

 इससे पहले रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.23 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। वहीं, डीजल की कीमत में 60 पैसे की वृद्धि होने से, इसकी कीमत 78.27 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...