Showing posts with label Delhi News. Show all posts
Showing posts with label Delhi News. Show all posts
Wednesday, June 3, 2026
दिल्ली मालवीय नगर में PG और रेस्टोरेंट में भीषण आग, हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना!
#दिल्ली
⏩ मालवीय नगर में PG और रेस्टोरेंट में भीषण आग
⏩ हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना
⏩ 47 लोगों का रेस्क्यू, कई की हालत गंभीर
⏩ बेसमेंट से निकाले गए 8 लोग नाजुक
⏩ PG में कई विदेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे
Sunday, May 31, 2026
दिल्ली के महरौली में चंद सेकेंड में ढही पांच मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक वीडियो!
दिल्ली के महरौली में चंद सेकेंड में ढही पांच मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक वीडियो!
Monday, January 5, 2026
राष्ट्रीय राजधानी को स्मॉग की एक परत गणतंत्र दिवस की रिहर्सल चल रही है।
#Delhi: राष्ट्रीय राजधानी को स्मॉग की एक परत ने घेर लिया है। CPCB के मुताबिक, इलाके में AQI '180' है, जो 'मॉडरेट' कैटेगरी में आता है। इस बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल चल रही है।
Thursday, May 26, 2022
नाराज होकर वापस लौटे BJP सांसद डॉ हर्षवर्धन
दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से नाराज होकर वापस लौटे BJP सांसद डॉ हर्षवर्धन.
Friday, January 14, 2022
दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, गाजीपुर मंडी में मिला IED, RDX का हुआ था इस्तेमाल
आज सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के गेट नंबर एक के बाहर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली. यह सूचना दिल्ली पुलिस को अनुपम नाम के एक शख्स ने दी थी.
दरअसल अनुपम रोज सुबह गाजीपुर मंडी में फूल लेने के लिए आता है. पुलिस के मुताबिक गेट नंबर 1 के बाहर अनुपम ने जहां पर अपनी स्कूटी खड़ी की थी, उसी जगह पर लावारिस बैग पड़ा था.
कंट्रोल रूम पर लावारिस बैग की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम को बैग में कुछ संदिग्ध लगा इसके बाद इस संदिग्ध बैग की जानकारी आला अधिकारियों और NSG को दी गई. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया.
शुरुआत में एनएसजी के बम निरोधक दस्ते को भी बैग में विस्फोटक होने का शक हुआ, करीब ढाई घंटे तक बम निरोधक दस्ते का ऑपरेशन चला. उस बैग को स्कैन किया गया. स्कैन करने के बाद बम निरोधक दस्ते को पता चला कि उसमें आईडी है.
इसके बाद गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर ही 8 फीट का गहरा गड्ढा किया गया और एनएसजी की टीम ने उस बम को उस गड्ढे में रख दिया, थोड़ी देर बाद एक धमाका हुआ. पुलिस के मुताबिक बम को निष्क्रिय करने के लिए एक कंट्रोल ब्लास्ट किया गया.
मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया. एफएसएल की टीम ने मौके से तमाम सबूत इकट्ठे किए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसमें आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था.
यानी कि दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी साजिश थी, जोकि नाकाम रही. पुलिस के सूत्रों के सूत्रों के मुताबिक अगर ये ब्लास्ट हो जाता जान-माल का भारी नुकसान होता.
पुलिस के सूत्रों की मानें तो गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर 1 पर जिस जगह बम प्लांट के आ गया, वहां पहले रेकी की गई थी. जिस जगह बम को रखा गया वहां एक सीसीटीवी कैमरा मुख्य द्वार पर लगा है, लेकिन कैमरे का फोकस स्पोर्ट की तरफ नहीं था. मतलब साफ है कि बम प्लांट करने वाला शख्स जगह से पहले वाकिफ था और उसने बम ऐसी जगह प्लांट किया, ताकि उसका चेहरा कैमरे में कैद ना हो सके.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक विस्फोटक में आईईडी के अलावा टाइमर भी सेट किया गया था. गाजीपुर फूलमंडी में गेट नंबर एक से प्रवेश करने के बाद अंदर एक बड़ा कैमरा लगा है, जिसमें उम्मीद है कि बम प्लांट करने वाले शख्स की तस्वीर कैद हुई हो. तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.
Saturday, November 13, 2021
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एक्शन में केजरीवाल सरकार
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एक्शन में केजरीवाल सरकार, सीएम केजरीवाल ने शाम 5 बजे बुलाई इमरजेंसी मीटिंग.
Tuesday, August 31, 2021
पेश है दिल्ली की सब्मरीन बस, कार
पेश है दिल्ली की सब्मरीन बस,कार को तैरने में मदद करती है,महिपालपुर की तस्वीर।
Saturday, August 21, 2021
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुकानें खोलने की समय सीमा हटाई,अब 8 बजे के बाद भी बाजार खुल सकेंगे
दिल्ली में सोमवार से बाजार पहले वाले समय के अनुसार खुलेंगे.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली के बाजारों को सात आठ बजे तक खोलने की इजाजत मिली.कोरोना के घटने मामलों को देखते हुए सोमवार से ये प्रतिबंध हटा दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि अब बाजार अपने सामान्य समय के अनुसार खुल सकेंगे.
Sunday, June 6, 2021
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल:जब पिज्जा, बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं ?
दिल्ली के घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर रोक लगाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों को घर घर राशन पहुंचाना चाहते थे लेकिन इस योजना पर रोक लगा दी गई। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया, 'जब पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की डिलीवरी घर-घर क्यों नहीं'। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राशन माफिया बहुत ताकतवर हैं। उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। राशन माफियाओं के सामने हमने हिम्मत जुटाई। हम पर सात बार हमले हुए। मेरी एक बहन के गले पर हमला किया गया। घर घर राशन योजना को माफियाओं ने निरस्त करा दी है।
केजरीवाल ने कहा कि देश भर के लोग पूछ रहे हैं कि स्कीम क्यों रोक दी है। केद्र ने कोर्ट में हमारी योजना के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं की तो बाद में आपत्ति कैसे हो गई। हम गरीब लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाना चाहते थे तो केंद्र सरकार को आपत्ति क्यों हो गई।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले केंद्र की तरफ से कहा गया कि स्कीम से मुख्यमंत्री का नाम हटा दीजिए। हमने नाम हटा दिया। हमसे कहा गया कि केजरीवाल स्कीम के माध्यम से लाभ लेना चाहते हैं, हमने नाम हटा दिया, फिर क्या परेशानी हो गई।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इस योजना को हर हाल में लागू होना चाहिए। यह योजना हम किसी क्रेडिट के लिए नही कर रहे हैं। आप इसे लागू करें मैं खुद कहूंगा कि मोदी ने ये योजना लागू की है। ये वक्त एक दूसरे का हाथ पकड़ने का झगड़ने का नही है। ये योजना राष्ट्रहित में है। 70 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
Saturday, June 5, 2021
दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर बड़ी राहत, बाजार और मॉल खोले जाएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया एलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में अनलॉक को लेकर बड़ी घोषणा की है। दिल्ली सरकार के मुताबिक सोमवार, 7 जून से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अंतर्गत मॉल और बाजार ऑड-इवन के तर्ज़ पर खोले जाएंगे। साथ ही निजी कार्यालयों में 50% की क्षमता के साथ कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। दिल्ली मेट्रो भी सोमवार से शुरू की जाएगी। इस दौरान सभी को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से मीडिया को इस बारे में जानकारी दी।
Monday, May 31, 2021
दिल्ली में अब 16 जून को होगी वोटिंग,नगर निगमों के महापौर पद का चुनाव टला
दिल्ली में तीन नगर निगमों में महापौरों और उपमहापौरों पदों के चुनाव अब 16 जून को होंगे। हालांकि चुनाव कराया जाना शहर में कोविड लॉकडाउन की स्थिति पर निर्भर है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने बताया कि यहां सात जून तक लॉकडाउन के विस्तार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Thursday, May 27, 2021
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सेलेक्ट सिटी वॉक में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया
दिल्ली: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सेलेक्ट सिटी वॉक में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, इससे लोग बिना अपने गाड़ी से उतरे वैक्सीन लगवा सकते हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप वैक्सीन लगवाएं और सरकार कोशिश कर रही है कि यहां ज़्यादा वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो।
Saturday, May 8, 2021
दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया गया
दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...