Saturday, June 5, 2021

दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर बड़ी राहत, बाजार और मॉल खोले जाएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में अनलॉक को लेकर बड़ी घोषणा की है। दिल्ली सरकार के मुताबिक सोमवार, 7 जून से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अंतर्गत मॉल और बाजार ऑड-इवन के तर्ज़ पर खोले जाएंगे। साथ ही निजी कार्यालयों में 50% की क्षमता के साथ कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। दिल्ली मेट्रो भी सोमवार से शुरू की जाएगी। इस दौरान सभी को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से मीडिया को इस बारे में जानकारी दी। 

No comments:

Post a Comment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ...