Wednesday, October 7, 2026

“भारतीय सिनेमा की सबसे सच्ची और बेहतरीन आत्माओं में से एक आज हमसे विदा हो गई। दुःखद समाचार।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 की उम्र में निधन हो गया, उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अटैक हुआ था

Tuesday, October 6, 2026

रोलर स्केटिंग में श्रीयान सिंह गौर का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल?

रोलर स्केटिंग में श्रीयान सिंह गौर का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल गाजियाबाद के श्रीयान सिंह गौर ने 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित,में शानदार प्रदर्शन करते हुए, 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन में हुआ। प्रमाणपत्र के अनुसार श्रीयान सिंह गौर ने 10आयु वर्ग में का प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि के बाद परिवार, कोच और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में फिर लगी भीषण आग।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में फिर लगी भीषण आग। हाल ही में इसी तरह बस में आग लगने से 9 लोगों की हुई थी मौत। हादसे के बाद भी बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े। ताजा घटना के बाद जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। क्या 9 मौतों के बाद भी प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान? नॉलेज पार्क में फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

Monday, September 21, 2026

#ग्रेटरनोएडा ऑडी और ग्लैंजा कार की हुई जोरदार टक्कर

#ग्रेटर_नोएडा ⏩ऑडी और ग्लैंजा कार की हुई जोरदार टक्कर ⏩टक्कर लगने के बाद बीच रोड पर पलटी ऑडी ⏩कार को लोगों ने किया सीधा ⏩हादसे में दो लोगों को आई मामूली चोट ⏩बिसरख थाना क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर हुआ सड़क हादसा

#गाजियाबाद बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में लगी आग!

#गाजियाबाद बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में लगी आग!

Sunday, September 20, 2026

गाजियाबाद : मेयर सुनीता दयाल का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

गाजियाबाद : मेयर सुनीता दयाल का स्थानीय लोगों ने किया विरोध इलाके में विकास कार्य न होने से नाराज लोगों ने लगाए ‘मेयर मुर्दाबाद’ के नारे। विरोध के चलते मेयर को मौके से वापस लौटना पड़ा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मामला थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र का है।

Thursday, September 17, 2026

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज के खिलाफ दिल्ली के व्यापारी। कश्मीरी गेट में चेयरमैन उठाई आवाज। हाथों में UPI के विरुद्ध पोस्टर लेकर उतरे ट्रेडर्स।

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज के खिलाफ दिल्ली के व्यापारी। कश्मीरी गेट में चेयरमैन brijesh ने उठाई आवाज। हाथों में UPI के विरुद्ध पोस्टर लेकर उतरे ट्रेडर्स। सरकार से अपील, 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नियम को रोका जाए।

Sunday, September 6, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है।

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। (ANI)

Wednesday, September 2, 2026

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर 62 हजार वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ननुआ के राजपुर और अटाई मुरादपुर में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर 62 हजार वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई। यहां पर प्लॉटिंग की जा रही थी।

Wednesday, August 26, 2026

Delhi: तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पहली 4000 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री आधिकारिक पत्र देंगे।

#Delhi: तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पहली 4000 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री Gupta_Rekha और LG SandhuTaranjitS आधिकारिक पत्र देंगे। 1 sept. पैसा उनके खाते में आने लगेगा। अभी तक योजना में 9.14 लाख महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा चुकी है।

Friday, August 14, 2026

दिल्ली लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया।

दिल्ली: लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया।

Thursday, August 13, 2026

ग्रेटर नोएडा के मलकपुर गांव में दिनदहाड़े लूट

#ग्रेटर_नोएडा ⏩ग्रेटर नोएडा के मलकपुर गांव में दिनदहाड़े लूट ⏩ओम शांति साइबर कैफे में घुसे 2 हथियारबंद बदमाश ⏩पिस्टल दिखाकर किशोर को थप्पड़ मारा, गल्ले से 80 हजार लूटे ⏩वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से फरार ⏩पूरी लूट की घटना CCTV कैमरे में कैद ⏩सूरजपुर कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी.

Tuesday, August 11, 2026

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल पर रखा गया। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान सरकार ने 19 CAG रिपोर्टें सदन में प्रस्तुत की हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है तथा लोक लेखा समिति (PAC) भी उनका परीक्षण कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है और उसकी रिपोर्टें सार्वजनिक धन के उपयोग तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं का तथ्यात्मक आकलन प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल से संबंधित विभिन्न विभागों और योजनाओं में वित्तीय एवं प्रक्रियागत अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। वर्तमान सरकार इन निष्कर्षों के आधार पर पारदर्शिता, जवाबदेही और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। #RekhaGupta #Delhi

Sunday, August 9, 2026

पुरानी दिल्ली के हौजकाजी में स्थित प्राचीन चौमुखा शिव मंदिर। सावन के दूसरे सोमवार को उमड़े भक्तजन।

पुरानी दिल्ली के हौजकाजी में स्थित प्राचीन चौमुखा शिव मंदिर। सावन के दूसरे सोमवार को उमड़े भक्तजन।

Wednesday, August 5, 2026

दिल्ली सीएम ने कहा कि दवा जैसी जरूरी सेवा से इनकार करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक वायरल वीडियो पर सख्त प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कथित तौर पर फर्श की सफाई के कारण एक व्यक्ति को दवा देने से मना किया गया। सीएम ने कहा कि दवा जैसी जरूरी सेवा से इनकार करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

Monday, August 3, 2026

गाजियाबाद कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर में कई मार्गों को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम भी प्रभावित होगा। ऐसे में स्कूल की संचालन भी संभव नहीं है। इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। शहर के स्कूल बंद भले ही बंद रहेंगे लेकिन, ऑनलाइन क्लास चलेंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE व अन्य सम्बद्ध बोर्डों से संचालित एवं मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल बंद रखने का यह आदेश 4 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक के लिए जारी किया गया है। जिलाधिरारी ने छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Saturday, August 1, 2026

नोएडा 75 लाख की ऑनलाइन डिलीवरी ठगी का खुलासा,5 आरोपी गिरफ्तार!

#नोएडा ⏩75 लाख की ऑनलाइन डिलीवरी ठगी का खुलासा ⏩5 आरोपी गिरफ्तार, 2 डिलीवरी बॉय शामिल ⏩महंगा सामान बदलकर भेजते थे सस्ता प्रोडक्ट ⏩ वेयरहाउस में होती थी फर्जी पैकिंग ⏩75 लाख का सामान और पैकिंग सामग्री बरामद ⏩2 फरार आरोपियों की तलाश जारी

Tuesday, July 28, 2026

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश. उमस से मिलेगी कुछ राहत,!

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश. उमस से मिलेगी कुछ राहत, तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन का नजारा।

Saturday, July 25, 2026

कारगिल विजय दिवस की सभी को हार्दिक बधाई।🇮🇳

यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। जय हिंद।🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Wednesday, July 22, 2026

Delhi: मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर लोग हो रहे हैं परेशान।

#Delhi: मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर लोग हो रहे हैं परेशान। मेट्रो की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं होने का भी है आरोप।

Saturday, July 4, 2026

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीजों को इलाज से ज़्यादा फ्री स्विमिंग पूल!

दिल्ली में सिर्फ 10 मिनट की बारिश ने MCD के दावों की पूरी पोल खोल दी‼️ लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मरीजों को इलाज से ज़्यादा फ्री स्विमिंग पूल, MCD की बदइंतज़ामी की असल तस्वीर। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि महज़ 10 मिनट की बारिश में सरकारी अस्पताल जलमग्न हो गए। दिल्ली में अस्पताल मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाली इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

Delhi: वसंत कुंज में चोरों ने लगाई सेंध, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

#Delhi: वसंत कुंज में चोरों ने लगाई सेंध, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

Tuesday, June 30, 2026

दिल्ली बाराखंभा रोड स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग!

#दिल्ली बाराखंभा रोड स्थित #परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग रेस्टोरेंट के टॉप फ्लोर पर लगी आग मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौजूद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका #Delhi #Fire #BreakingNews

Monday, June 29, 2026

🌼श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी🌼 के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।💐 उन्हें कोटि-कोटि नमन।

🌼श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी🌼 के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।💐 उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏🏻 #श्रीगुरु_हरगोबिंद_साहिब_जी

Sunday, June 21, 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Friday, June 19, 2026

नगर निगम गाजियाबाद द्वारा वसुन्धरा मेवाड़ कॉलेज के पास से अतिक्रमण हटाया गया

नगर निगम गाजियाबाद द्वारा वसुन्धरा मेवाड़ कॉलेज के पास से अतिक्रमण हटाया गया

Thursday, June 11, 2026

गाजियाबाद कविनगर आरडीसी राजनगर स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में चोरी!

गाजियाबाद थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी राजनगर स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में चोरी.... पुलिस जाँच मे जुटी.

Thursday, June 4, 2026

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जैगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जैगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई।

दिल्ली में जबरदस्त बारिश की बरसात प्री मॉनसून है।

दिल्ली में जबरदस्त बारिश। तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म का नजारा। आज ही केरल में मॉनसून ने दस्तक दी है, जबकि दिल्ली की बरसात प्री मॉनसून है। प्रचंड गर्मी से दिल्ली वालों को मिलेगी थोड़ा राहत।

Wednesday, June 3, 2026

दिल्ली मालवीय नगर में PG और रेस्टोरेंट में भीषण आग, हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना!

#दिल्ली ⏩ मालवीय नगर में PG और रेस्टोरेंट में भीषण आग ⏩ हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना ⏩ 47 लोगों का रेस्क्यू, कई की हालत गंभीर ⏩ बेसमेंट से निकाले गए 8 लोग नाजुक ⏩ PG में कई विदेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे

Tuesday, June 2, 2026

गाजियाबाद साहिबाबाद थाने में अपराधियों को दिलाई गई शपथ!

गाजियाबाद साहिबाबाद थाने में पुलिस ने विभिन्न अपराधियों का सत्यापन किया। डीसीपी सिटी/ट्रांस हिंडन जोन धवल जायसवाल के निर्देशन में चला अभियान। अपराधियों को भविष्य में अपराध न करने की दिलाई गई शपथ। समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और कानून का पालन करने का दिया गया संदेश। अपराधियों में सुधार की भावना विकसित करने की दिशा में पुलिस की पहल।

Sunday, May 31, 2026

दिल्ली के महरौली में चंद सेकेंड में ढही पांच मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक वीडियो!

दिल्ली के महरौली में चंद सेकेंड में ढही पांच मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक वीडियो!

Saturday, May 30, 2026

गाजियाबाद में तेज हवाएं और बारिश हुई, मौसम ने करवट ली!

गाजियाबाद में तेज हवाएं और बारिश हुई, मौसम ने करवट ली!

गाजियाबाद मर्डर सूर्या की मां का दर्द

गाजियाबाद मर्डर सूर्या की मां का दर्द "हमें पता नहीं था वो बकरीद के दिन चाकू मार देगा" "उसका एनकाउंटर हो"

Friday, May 22, 2026

दिल्ली राशन कार्ड बनवाने के लिए केवल ये चार चीजें देनी हैं।

🟧 आधार कार्ड 🟧 निवास प्रमाण पत्र 🟧 पारिवारिक आय प्रमाण पत्र 🟧 परिवार के सदस्यों का विवरण राशन कार्ड बनवाने के लिए केवल ये चार चीजें देनी हैं। बहुत जल्द ₹2.5 लाख इनकम क्राइटेरिया के अंदर जिनकी पारिवारिक इनकम आ रही है, वो भी राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर पाएंगे। edistrict.delhigovt.nic.in पर अप्लाई करें।

Thursday, May 14, 2026

दिल्ली में सरोजिनी मार्केट में दुकानें बंद, NDMC के खिलाफ प्रदर्शन,विरुद्ध शॉपकीपर्स ने बुलाया बंद।

दिल्ली में सरोजिनी मार्केट में दुकानें बंद, NDMC के खिलाफ प्रदर्शन, 514 COV जारी करने के विरुद्ध शॉपकीपर्स ने बुलाया बंद। अवैध हॉकर्स और पटरी वालों के खिलाफ एक्शन चाहते हैं ट्रेडर्स।

Wednesday, May 13, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Tuesday, May 12, 2026

दिल्ली की भीषण गर्मी में राहत का बड़ा कदम। सड़कों पर आम लोगों के लिए “Cooling Zone”

दिल्ली की भीषण गर्मी में राहत का बड़ा कदम। सड़कों पर आम लोगों के लिए “Cooling Zone” बनाकर पानी, ORS और First Aid जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। Narendra Modi के मार्गदर्शन और Rekha Gupta के नेतृत्व में जनता को गर्मी से राहत देने की कोशिश ज़मीन पर दिखाई दे रही है।

Friday, May 8, 2026

हापुड़ अस्थियां विसर्जन करने आए श्रद्धालु गंगा में डूबे!

#हापुड़ ⏩अस्थियां विसर्जन करने आए श्रद्धालु गंगा में डूबे ⏩अस्थि विसर्ज के बाद गंगा स्नान कर रहे 4 श्रद्धालु डूबे ⏩गोताखोरों ने डूबते चारों श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर बचाया ⏩एक श्रद्धालु की हालत गंभीर अस्पताल में कराया भर्ती ⏩दिल्ली के रहने वाले हैं चारों श्रद्धालु ⏩कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट का मामला

Tuesday, May 5, 2026

फरीदाबाद में तिगांव लहडोला गांव के पास एक बस में आग लगी।

#Faridabad: फरीदाबाद में तिगांव लहडोला गांव के पास एक बस में आग लगी।

Monday, May 4, 2026

नोएडा के सेक्टर 4 स्थित एक प्राइवेट बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है।

नोएडा के सेक्टर 4 स्थित एक प्राइवेट बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Thursday, April 16, 2026

Ghaziabad में NH 9 पर टेंपो ट्रैवलर आया और तीनों को रौंद दिया, मौके पर ही तीनों की मौत हो गई, टेंपो ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Ghaziabad में NH 9 पर सड़क किनारे खड़े होकर थार सवार और बाइक सवार बात कर रहे थे तभी पीछे से टेंपो ट्रैवलर आया और तीनों को रौंद दिया, मौके पर ही तीनों की मौत हो गई, टेंपो ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। टेंपो में बैठी महिलाएं भी घायल हुई है। मृतक में एम प्रवीन वर्मा दिल्ली का रहने वाला है शिनाख्त की जा रही है।

Saturday, April 11, 2026

नोएडा के फेस 2 कोतवाली एरिया में विभिन्न कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढाने की मांग को लेकर रोड जाम किया।

#Noida: नोएडा के फेस 2 कोतवाली एरिया में विभिन्न कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी रोड जाम किया। रोड पर एकजुट होकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Wednesday, March 25, 2026

आप सभी को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आप सभी को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, तपस्या और संयम का अद्वितीय उदाहरण है, जो हर युग में मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। मर्यादा और कर्तव्य के सर्वोच्च मानकों को स्थापित कर पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने प्राचीन भारतीय संस्कृति को अद्वितीय आयाम दिए। आइए, हम सभी प्रभु श्रीराम का नमन कर, एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Wednesday, March 4, 2026

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोनेस्ट्री मार्केट, ISBT पर नए फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोनेस्ट्री मार्केट, ISBT पर नए फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।

Monday, March 2, 2026

Thursday, February 26, 2026

दुनिया का सबसे सस्ता हॉस्पिटल जहां सिटी स्कैन एमआरआई सिर्फ ₹10 में होती है!

दुनिया का सबसे सस्ता हॉस्पिटल जहां सिटी स्कैन एमआरआई सिर्फ ₹10 में होती है...

Monday, February 23, 2026

दिल्ली: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, "आपको सिर्फ़ 500 रुपये निवेश करने होंगे।

दिल्ली: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, "आपको सिर्फ़ 500 रुपये निवेश करने होंगे। तीन साल बाद क्या होगा? मान लीजिए भारत टैक्सी 25 करोड़ रुपए कमाती है, तो इस 25 करोड़ रुपये का 20%, यानी 5 करोड़ रुपए, आपके कैपिटल के तौर पर भारत टैक्सी के अकाउंट में जमा हो जाएगा, और 80 परसेंट आपके अकाउंट में वापस जमा हो जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टैक्सी कितने किलोमीटर चली है। अभी आपको तय किराया मिलेगा। लेकिन आप मालिक हैं, इसलिए प्रॉफ़िट में भी आपका हिस्सा होना चाहिए। तो यह हिस्सा तो मिलेगा, लेकिन आपको पहले तीन साल सब्र रखना होगा..."

Saturday, February 14, 2026

शिव की महिमा से जगमगाए सारा जह हर हर महादेव! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव की महिमा से जगमगाए सारा जहान, शिवरात्रि का यह पर्व लाए खुशियों की सौगात, हर हर महादेव! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Monday, February 9, 2026

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, बड़ा सड़क हादसा!

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, बड़ा सड़क हादसा सेक्टर-62 में टेंपो खड़े ट्रक से टकराया घायल चालक को बचाने पहुंचे लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर भीषण हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर घायल पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती निजी अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की हालत नाजुक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर से कई लोग हवा में उछले सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tuesday, February 3, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज सुबह धुंध की परत छाई रही।

#Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज सुबह धुंध की परत छाई रही। CPCB के अनुसार इलाके का AQI 360 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।

Friday, January 30, 2026

डबल मर्डर से दहला गाजियाबाद!

गाजियाबाद में सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। ढाबे पर खाना खा रहे श्रीपाल और सत्यम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खाना देर से आने और बिल ज्यादा मांगने को लेकर हुआ विवाद विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने चाकू से किया हमला मौके पर ही श्रीपाल और सत्यम की मौत तीन आरोपी चिन्हित: विशेष, राजन और सूरज पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश तेज इलाके में दहशत का माहौल.

Tuesday, January 27, 2026

Sunday, January 25, 2026

सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

सभी देशवासियों को 77वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ संविधान की शक्ति लोकतंत्र का सम्मान और देशभक्ति का अभिमान गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है जय हिंद जय भारत वन्देमातरम #RepublicDay

Friday, January 23, 2026

‘सभी के लिए एआई’ — 6 निःशुल्क कोर्स, अब पूरी तरह हिंदी में।

‘सभी के लिए एआई’ — 6 निःशुल्क कोर्स, अब पूरी तरह हिंदी में। एआई सीखें, वो भी बिना किसी कोडिंग या पूर्व एआई ज्ञान के। आईआईटी मद्रास के ‘सभी के लिए एआई’ के तहत 6 कोर्स - एआई फॉर एजुकेटर्स, एआई इन फिजिक्स, एआई इन केमिस्ट्री, एआई इन अकाउंटिंग, क्रिकेट एनालिटिक्स विद एआई और एआई/एमएल यूजिंग पायथन— अब मुफ़्त और हिंदी में उपलब्ध हैं। इस ऐतिहासिक पहल को संभव बनाया है आईआईटी मद्रास के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म SWAYAM Plus ने, ताकि भाषा कभी भी सीखने में बाधा न बने। देशभर के विद्यार्थी, शिक्षक और प्रोफेशनल्स अब अपनी चुनिये भाशा में एआई की बुनियादी समझ से लेकर वास्तविक जीवन में उसके उपयोग तक सीख सकते हैं। आईआईटी मद्रास इकोसिस्टम के विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किए गए ये कोर्स रियल डेटा, केस स्टडी और प्रैक्टिकल लर्निंग पर आधारित हैं— जो सीखने के साथ-साथ रोज़गार-योग्यता और स्किल्स भी बढ़ाते हैं। 📅 26 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन खुले हैं 🔗 swayam-plus.swayam2.ac.in/ai-for-all-cou… 📩 प्रश्न या कॉलबैक के लिए: pmu-sp@swayam2.ac.in यह सिर्फ एक कोर्स लॉन्च नहीं, बल्कि एआई शिक्षा को सच में “सभी के लिए” बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। @iitmadras

Tuesday, January 13, 2026

Friday, January 9, 2026

भारत में जल्द लागू होगा व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी

भारत में जल्द लागू होगा व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी ◆ इसके जरिए गाड़ियां बिना किसी मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट के आपस में सीधे बात कर सकेंगी ◆ जैसे ही कोई वाहन दूसरे वाहन के बहुत करीब आएगा, ड्राइवर को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा ◆ इससे पीछे से तेज रफ्तार में आने वाली गाड़ियों और सड़क किनारे खड़े वाहनों के बीच होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा #NitinGadkari | #V2V | Vehicle to Vehicle Technology | Nitin Gadkari

Wednesday, January 7, 2026

नोएडा के सबसे पॉश मार्किट में फूड विभाग की छापेमारी,लगभग 3 करोड़ का लगाया गया अब जुर्माना!

नोएडा : नोएडा के सबसे पॉश मार्किट में फूड विभाग की छापेमारी कई रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल पर पहुंची फूड विभाग की टीम सेक्टर 18 में महंगे दामों में खराब खाना परोसने का लगातार लग रहे आरोप ग्राहकों के शिकायत के बाद पहुंची फूड विभाग की टीम कई रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट पर मिली गंदगी कई जगह एक साथ ही रखे गए थे वेज और नॉनवेज आइटम 27 दुकानों पर की गई छापेमारी लगभग 3 करोड़ का लगाया गया अब जुर्माना विभाग ने अल्टीमेट 3 दिन में गंदगी साफ नहीं हुई तो लाइसेंस होगा निरस्त

Tuesday, January 6, 2026

ग्रेटर नोएडा: थाना सूरजपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़। गोली लगने से दो बदमाश घायल।

ग्रेटर नोएडा: थाना सूरजपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़। गोली लगने से दो बदमाश घायल। मंदिर से दानपात्र और घर में चोरी की घटना को दिया था अंजाम। एक पर 17 और दूसरे पर तीन केस दर्ज हैं।

राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में आधी रात को अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

Delhi: राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में देर रात में रामलीला मैदान के पास फैज ए इलाही मस्जिद के आसपास आधी रात को अवैध अतिक्रमण हटाया गया। 7 जनवरी की मध्य रात्री में 10 बुलडोजरों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे वहां तनाव का माहौल बन गया।

Monday, January 5, 2026

राष्ट्रीय राजधानी को स्मॉग की एक परत गणतंत्र दिवस की रिहर्सल चल रही है।

#Delhi: राष्ट्रीय राजधानी को स्मॉग की एक परत ने घेर लिया है। CPCB के मुताबिक, इलाके में AQI '180' है, जो 'मॉडरेट' कैटेगरी में आता है। इस बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल चल रही है।

“भारतीय सिनेमा की सबसे सच्ची और बेहतरीन आत्माओं में से एक आज हमसे विदा हो गई। दुःखद समाचार।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 की उम्र में निधन हो गया, उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अटैक हुआ था