Showing posts with label Kawad yatra. Show all posts
Showing posts with label Kawad yatra. Show all posts

Sunday, June 21, 2020

उत्तरप्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड ने इस साल की कांवड़ यात्रा टाली

देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 4 लाख 12हजार 077मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच,उत्तरप्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड ने कोरोना महामारी की वजह से इस साल की कांवड़ यात्रा को टाल दिया है। इस पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई थी। तय किया गया कि कांवड यात्रा पर इस बार रोक रहेगी। दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत कर सहमति ली जाएगी।

हर साल कांवड़ यात्रा जुलाई यानी सावन महीने में होती है। भगवान शिव की पूजा के लिए लाखों कांवड़िये अपने इलाकों से उत्तराखंड के हरिद्वार, गुरुमुख और गंगोत्री जाते हैं। गंगाजल कांवड़ में भरकर लाते हैं और अपने यहां शिव मंदिरों में पूजाकरते हैं।
दिल्ली मेंतीन दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले बढ़े
उधर,covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक,सिर्फ 8 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हो गया। देश में 12जून को मरीजों की संख्या 3 लाख हुई थी, जो शनिवार (20 जून) कोबढ़कर 4 लाखपार कर गई। शनिवार को रिकॉर्ड15898 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।दिल्ली में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी में तीन दिन में 9 हजार से ज्यादा मामले बढ़े। शनिवार को रिकॉर्ड 3630 पॉजिटिव सामने आए। इससे पहले 19 जून को 3137 और 18 जून को 2877 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कल रिकॉर्ड 77 मौतें भी हुईं।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...