Showing posts with label Shadi New Guidelines. Show all posts
Showing posts with label Shadi New Guidelines. Show all posts

Tuesday, May 18, 2021

उत्तर प्रदेश अब सिर्फ 25 मेहमानों को इजाजत,शादी-समारोह के लिए नई गाइडलाइन जारी

                                        (गूगल फोटो)
उत्तर प्रदेश में शादी व अन्य समारोह को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है. सूबे के गृह विभाग की तरफ से नई गाइडलाइन जारी हुई है. जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक एक समय मे अधिकतम 25 लोगों की ही मौजूदगी की अनुमति दी गई है. शादी समारोह व अन्य आयोजनों को लेकर यह दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा सभी आयोजनो में मास्क समेत कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है. 

गृह विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि बंद एवं खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 25 आमंत्रित अतिथियों को मास्क लगाने के साथ-साथ, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर का उपयोग और कोरोना संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.साथ ही यह भी कहा गया है कि आयोजन व समारोह स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है. आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना नियमों के अनुपाल की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...