Showing posts with label Vaccine. Show all posts
Showing posts with label Vaccine. Show all posts

Monday, June 28, 2021

Monday, May 24, 2021

अब वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोग

दिल्ली:अगर आप 18 से 44 वर्ष की उम्र के हैं तो आपको कोरोना टीका लगाने में और आसानी होगी। केंद्र सरकार ने कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा में बदलाव कर दिया है। इसके तहत अब आप सीधे टीकाकरण केंद्र पर ही रजिस्ट्रेशन करवाकर वैक्सीन डोज ले सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी सिर्फ सरकारी वैक्सीन सेंटर पर ही उपलब्ध होगी। इस प्रावधान से वैसे लाखों को लोगों को फायदा होगा जो इंटरनेट, मोबाइल, ऐप की कवायदों से बिल्कुल वाकिफ नहीं हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह सुविधा प्राइवेट वैक्सीन सेंटरों पर नहीं होगी। उन्हें अपना वैक्सीनेशन शेड्यूल सिर्फ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट्स के जरिए ही देने होंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा,जो राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की सरकार इस सुविधा का इस्तेमाल करने का फैसला करेगी, वहीं नई व्यवस्था लागू होगी। राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्रों पर ही रजिस्ट्रेशन करवाने की सुविधा देनी चाहिए। इससे वैक्सीन की बर्बादी से बचा जाएगा।

Sunday, May 16, 2021

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन

आज से कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू किया है। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास यह शुरुआत की गई है। ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स में यह सुविधा दी जा रही है। इन दोनों केंद्रों पर 45 वर्ष के ऊपर के लोग अपनी कार में बैठे-बैठे वैक्सीन लगवा सकते हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश में ऐसा करने वाले पहले शहर बन गए हैं।

इस सुविधा से दोनों शहरों में लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंच गए। पहले दिन ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के जरिए दोनों सेंटर्स पर 100-100 लोगों को पहली डोज दी जाएंगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए ड्राइव इन सेंटर शुरू किए गए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अभी एक-एक ड्राइव इन सेंटर बनाया गया है। सोमवार की सुबह से इन दोनों केंद्रों पर वैक्सीनेशन स्टार्ट होगी। जिसके लिए रविवार को स्लॉट बुकिंग ओपन की गई थी। महज 16 मिनट में पूरे स्लॉट की बुकिंग हो गई है। इन दोनों सेंटर पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।

डीएम ने बताया कि यह वैक्सीनेशन पूरी तरह से निशुल्क किया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर का स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से फ्री वैक्सीनेशन कर रहा है, लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य होगा। अपॉइंटमेंट कोविन ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके स्लॉट बुकिंग होगी। जब वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचेंगे तो मोबाइल पर वेरिफिकेशन के लिए एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। कर्मचारी को यह ओटीपी बताना होगा।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...