Showing posts with label UP Lockdown. Show all posts
Showing posts with label UP Lockdown. Show all posts

Sunday, May 30, 2021

प्रदेश के 20 शहरों में फिलहाल कोई छूट नहीं,यूपी में लॉकडाउन बढ़ा

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लागू किया जाएगा जिसमे हफ्ते में 5 दिन दुकानें खोली जा सकेंगी। कोरोना त्रासदी के बाद एक बार फिर चीजें सामान्य होती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रदेश के 20 शहरों में फिलहाल कोई छूट नहीं दी गई है, इसके अलावा अन्य शहरों को वीकेंड लॉकडाउन की नई गाइड लाइन के साथ खोला जाएगा, हालांकि इस दौरान नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा और बाकी सभी सावधानियों का पहले की तरह ही पालन करना होगा।
सरकार ने कुछ शहरों में छूट न देने का फैसला किया है, जिन शहरों में भी 600 से ज्यादा एक्टिव केस हैं वहां किसी भी तरीके की छूट का नहीं दिए जाने का फैसला लिया गया है।इस कैटेगरी में 20 जिले हैं जहां अभी कोई छूट नहीं दी जाएगी इनमे लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर, देवरिया, गोरखपुर, बुलंदशहर, जौनपुर, सोनभद्र, झांसी, मुजफ्फरनगर, बरेली, नोएडा, प्रयागराज और लखीमपुर खीरी शामिल हैं।   
बाकी पहले की तरह ही स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है। इन सभी जगह सिनेमा, मॉल, जिम, पूल्स पूर्णतः बंद रहेंगे। यूपी में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल लागू रहेगा, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक प्रतिबंध में राहत दी गई है और साथ ही हफ्ते में 5 दिन खुल सकेंगी दुकानें और रेस्टोरेंट बंद रखने का आदेश भी जारी रहेगा , हालाँकि वह होम डिलीवरी कर सकते हैं।

Tuesday, April 20, 2021

Thursday, July 9, 2020

कल से यूपी में लागू होगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

फिर यूपी में लॉकडाउन, कल रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे से यूपी में रहेगा लॉकडाउन
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू करने का फैसला किया है। प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने एलान हुआ है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है लोगों को जागरुक करने के लिए लॉकडाउन किया जाएगा।

राज्य में तेजी बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला किया है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। शहरी क्षेत्र में निरंतर चालू रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग की नियमों का पालन करना जरूरी होगा।


जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन के दौरान मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं।

रेलवे की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।

रेल से आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए बस की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।

कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 

आवश्यक सेवाओं वाले व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध नहीं।

पूरे राज्य में यूपी रोडवेज की सेवाएं बंद रहेंगी।

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवा पर रोक नहीं। 

हवाई अड्डा से आने-जाने वालों पर भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

राज्यमार्गों के किनारे ढाबे और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।

एक्सप्रेस वे, बड़े पुल और सड़कों से जुड़े सभी निर्माण कार्य जारी रहेंगे।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...