Showing posts with label Auto News. Show all posts
Showing posts with label Auto News. Show all posts

Sunday, August 30, 2020

बिना खरीदे बनिए कार के मालिक, मारुति दे रही ये शानदार मौका

कार खरीदना हर किसी का सपना होता है लेकिन कई बार लोग पैसों की कमी की वजह से इसे पूरा नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों को मारुति सुजुकी बिना खरीदे भी कार मालिक बनने का मौका दे रही है.

48 माह तक का सबस्क्राइब प्रोग्राम

दरअसल, कंपनी ने मारुति सुजुकी सबस्क्राइब नाम से एक प्रोग्राम शुरू किया है. इस प्रोग्राम के तहत आप नई स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, बलेनो, सियाज और एक्सएल6 को 12 महीने, 18 महीने, 24 महीने, 30 महीने, 36 महीने, 42 महीने और 48 महीने के लिए सबस्क्राइब कर सकते हैं.

बिना खरीदे घर ले जा सकेंगे
आसान भाषा में समझें तो इस अवधि के दौरान आप कार अपने घर ले जा सकते हैं. कंपनी की ओर से कार और अवधि चुनने की आजादी दी गई है. मतलब आप अपनी मर्जी से कार को घर ले जा सकते हैं.

सिर्फ कार का किराया देना होगा
इस सुविधा के तहत ग्राहक से न तो मेंटेनेंस कॉस्ट लिया जाएगा, न ही इंश्योरेंस कॉस्ट चुकाना होगा. वहीं, डाउन पेमेंट भी देने की जरूरत नहीं है. ग्राहकों को सिर्फ ​कार का किराया देना होगा. सबस्क्रिप्शन की अवधि पूरी होने पर कस्टमर बायबैक ऑप्शन सुविधा का लाभ ले सकते हैं.

कैसे मिलेगी सुविधा
अगर आप इस सुविधा को लेना चाहते हैं तो आपको सभी जरूरी डॉक्युमेंट के साथ नजदीकी डीलर के पास जाना होगा. वहीं, https://www.marutisuzuki.com/subscribe वेबसाइट पर विजिट कर आप फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं.

कुछ शहरों में सुविधा
इस फॉर्म में आपसे फोन नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारियां ली जाएंगी. इसके बाद आपसे कंपनी संपर्क करेगी. फिलहाल ये सुविधा बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और गुरुग्राम में दी जा रही है.
क्या कहा अधिकारी ने
मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव के मुताबिक बदलते बिजनेस डायनेमिक्स में कई कस्टमर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पर्सनल वीकल में शिफ्ट करना चाहते हैं. वे ऐसा समाधान चाहते हैं जिससे उनकी जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े. यही वजह है कि इस स्कीम को लॉन्च किया गया है.

Wednesday, July 1, 2020

ऑटो : हीरो Xtreme160R मोटरसाइकिल लॉन्च, शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 99,950 रुपए

हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme160R को लॉन्च कर दिया है। इसके जो फ्रंट डिस्क वैरिएंट की शुरुआती कीमत 99,950 रुपए है। जबकि इसके फ्रंट-रियर डिस्क वैरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपए है।
यह 2019 में इंटरनेशनल ऑटोमोटिव शो EICMA में शोकेस की गई 1.R कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने इसे सबसे पहले हीरो वर्ल्ड 2020 इवेंट में पेश किया था, जिसे जयपुर में सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (CIT) में होस्ट किया गया था। भारत में 2020 Xtreme 160R का मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 160 4V, बजाज प्लसर NS 160 और सुजुकी जिक्सर जैसी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों से होगा।

इंजन में क्या है खास

इसमें फ्यूल इंजेक्शन से लैस 160cc एयर कूल्ड बीएस 6 कंप्लेंट इंजन है, जो 8500rpm पर 15PS पावर प्रोड्यूस करता है जबकि 6500rpm पर 14Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी का दावा है कि इसे 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में सिर्फ 4.7 सेकंड का समय लगता है

सस्पेंशन ड्यूटी के लिए इसमें 37 एमएम टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक हैं।

कंपनी ने बताया कि इसमें 130 / 70-17 इंच के रेडियल रियर टायर्स है, जो सभी राइडिंग कंडीशन में बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं।

डुअल डिस्क (फ्रंट और रियर) 276 एमएम फ्रंट और 220 एमएम रियर पेटल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में 170 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स से लैस

नई Xtreme 160R को फर्स्ट-इन-सेगमेंट एलईडी पैकेज के साथ जोड़ा गया है, इसमें फुल एलईडी हेडलैंप, रियर एच-सिग्नेचर एलईडी टेल लैंप और हजार्ड लाइट स्विच के साथ एलईडी टर्न इंडिकेटर्स हैं। यह तीन कलर ऑप्शन पर्ल सिल्वर व्हाइट, वाइब्रेंट ब्लू, स्पोर्ट्स रेड में अवेलेबल है।

नवीन चौहान (हेड सेल्स, आफ्टर सेल्स एंड पार्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प) ने बताया कि जब से Xtreme 160R को हीरो वर्ल्ड 2020 इवेंट में शोकेस किया गया था, तब से हमें इसके कमर्शियल लॉन्च के लिए काफी अधिक संख्या में रिक्वेस्ट मिल रही हैं। मोटरसाइकिल की शुरुआती प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है और डिस्पैच से मिलान करने के लिए हमारे पास पहले से ही इंक्वारीज है। हमें पूरा विश्वास है कि Xtreme 160R हमें सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद करेगा।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...