Showing posts with label True Story. Show all posts
Showing posts with label True Story. Show all posts

Friday, June 12, 2020

झांसी: पार्क के अंदर खुद चलने लगी जिम की मशीन

https://youtu.be/ZoVWgAnW4QA

झांसी: पार्क के अंदर खुद चलने लगी जिम की मशीन, पुलिस ने बताई क्या है सच्चाई


उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित एक पार्क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जिम की एक मशीन खुद बिना किसी शख्स की मौजूदगी के चल रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मशीन कांशीराम पार्क के अंदर लगी हुई है, मशीन को कोई चला भी नहीं रहा है.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

खुद ही मशीन चलती आ रही है नजर

झांसी में सीपरी बाजार के कांशीराम पार्क का एक चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बिना किसी शख्स की मौजूदगी के जिम की मशीन चल रही हैं. इस मशीन को कौन चला रहा है, इसे देखकर हर कोई हैरान है.


फिलहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. यह मशीन कांशीराम पार्क के अंदर लगी हुई है. मशीन को कोई भी नहीं चला रहा है, इसके बाद भी वह चल रही है. जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है.
वहीं वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर पार्क पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि ग्रीसिंग की वजह से मशीन अपने आप मूवमेंट कर रही है, वैसी कोई बात नहीं है.
पार्क के गार्ड का इस मशीन को लेकर कहना है कि जो भी अफवाहें हैं, वह गलत हैं. उन्हें यहां 8 साल से नौकरी करते हुए हो गए हैं, लेकिन अभी तक यहां कुछ भी ऐसा नजर नहीं आया है जो अदृश्य हो.



वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मशीन में भूत है, जिसकी वजह से मशीन चल रही है. ऐसे में वीडियो को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं. हालांकि पुलिस ने खुद साफ कर दिया है कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...