Showing posts with label Noida Police. Show all posts
Showing posts with label Noida Police. Show all posts
Saturday, August 9, 2025
नोएडा पुलिस ने कल देर रात कुछ शातिर बदमाशों के पैर में गोली मारी!
नोएडा पुलिस ने कल देर रात कुछ शातिर बदमाशों के पैर में गोली मारी , पहले बदमाशों को रोका गया नहीं रुके फिर भागने लायक नहीं बचे ,
बदमाशों की तलाश काफ़ी समय से चल रही थी ,यह बदमाश मोबाइल टावरो ARU चोरी करते थे! इनकी पहचान कुछ इस तरह है
फ़ारूख़, आबिद ,फ़ैज़ान , अयान , मुमताज़ , इस्तखार , मोहम्मद , मोहम्मद कैफ़
#Noidapolice #Noida #Greaternoida
Sunday, September 19, 2021
नोएडा पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
नोएडा:थाना सेक्टर-24 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश सुभाष नेगी गोली लगने से घायल,गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार,लूट-चोरी के 3 मोबाइल फोन व चोरी की स्कूटी बरामद।
Saturday, July 31, 2021
नोएडा पुलिस का बदमाशों में जबरदस्त खौफ,चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं कभी नहीं आऊंगा नोएडा
नोएडा पुलिस का बदमाशों में जबरदस्त खौफ चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं कभी नहीं आऊंगा नोएडा,योगी आदित्यनाथ जी की सरकार मैं जबरजस्त ख़ौफ़ बदमाशों को सता रहा है। सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल जो चीख़- चीख कर चिल्ला रहे है।
Thursday, July 29, 2021
150 में फर्जी आधार कार्ड,1200 रुपए में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो गिरफ्तार
थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप व अन्य सामान तथा 42 हजार रूपये बरामद किए हैं !
कोतवाली फेज-2 पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी सरकारी पहचान पत्र बनाकर महंगे दामों पर लोगों को बेच रहे हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार रात 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सचिन और आलम के रूप में हुई है।
कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी नकली ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाकर उसे असली बताकर लोगों को ठग रहे थे और इसके बदले में उनसे अधिक पैसे लेते थे। आरोपी ड्राइविंग लाइसेंस के 1200 रुपये, आधार कार्ड के 150 रुपये और पैन कार्ड के 200 रुपये लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन फर्जी आईडी कार्ड के जरिये यह लोग प्रतिमाह करीब 1 लाख रुपये कमा रहे थे।
आरोपियों के घर से 19 तैयार और 9 ब्लैंक ड्राइविंग लाइसेंस, 5 तैयार और 37 ब्लैंक पैन कार्ड , 55 ब्लैंक वोटर आईडी कार्ड, 60 ब्लैंक आधार कार्ड, 250 ब्लैंक आईडी कार्ड एवं फर्जी डीएल, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड तैयार करने के उपकरण, एक लैपटॉप, सीपीयू, मॉनिटर,प्रिंटर, की बोर्ड और 42 हज़ार रुपये नकद बरामद किए हैं।
Saturday, July 3, 2021
नोएडा पुलिस क्राइम ब्रांच व थाना बिसरख के जॉइंट ऑपरेशन से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा पुलिस क्राइम ब्रांच व थाना बिसरख के जॉइंट ऑपरेशन से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
कब्जे से 10 विदेशी पिस्टल,80 कारतूस,23 मैगजीन व भारी मात्रा में फैक्ट्री स्थापित करने के उपकरण बरामद।
डीसीपी क्राइम अभिषेक ने बताया कि स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि शनिवार को ग़ाज़ियाबाद के कैला भट्टा इलाके में चलने वाली अवैध हथियार फैक्ट्री को कुछ बदमाश मेरठ में शिफ़्ट करने के लिए बिसरख थाना क्षेत्र से होते हुए जाने वाले हैं। इस पर कोतवाली बिसरख पुलिस और स्वाट टीम ने जॉइंट ऑपेरशन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान शकील, आफताब और सगीर के रूप में हुई है डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 10 अंग्रेजी पिस्टल 50 खोखा कारतूस 30 जिंदा कारतूस समेत पिस्टल बनाने के लिए जरूरी सामान और औजार भी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है। आरोपी जिस कार से जा रहे थे उस कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Tuesday, May 25, 2021
कोरोना संकट में नोएडा पुलिस की सराहनीय पहल,अनाथ बच्चों की मदद में जुटी
नोएडा: कोरोना संकट में नोएडा पुलिस की सराहनीय पहल, अनाथ बच्चों की मदद में जुटी नोएडा पुलिस, कोविड से कई बच्चों ने खोए माता-पिता, ऐसे बच्चों के लिए 'आसरा' की पहल शुरु की गई है
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...