Showing posts with label UP Election News. Show all posts
Showing posts with label UP Election News. Show all posts

Thursday, September 16, 2021

आम आदमी पार्टी बड़ा एलान उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेन्स करते हुए बड़ा एलान किया है। सिसोदिया ने कहा कि अगर यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।
इस पर मनीष सिसोदिया ने इसे ट्वीट भी किया कि उत्तर प्रदेश में महंगी बिजली के बिलों से मुक्ति दिलाने के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा... आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर हर आदमी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी।
इसे लेकर यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जिस तरह का जनसमर्थन पूरे प्रदेश में मिल रहा है वो उत्साहवर्द्घक है। हम दिल्ली सरकार के विकास के मॉडल को लेकर प्रदेश की जनता के सामने जाएंगे और हमें विश्वास है कि जनता हमारा साथ देगी।
उन्होंने कहा कि यूपी का बजट करीब 5 लाख करोड़ है। हमने आकलन कर लिया है कि ये सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...