Showing posts with label Jal Nigam. Show all posts
Showing posts with label Jal Nigam. Show all posts

Friday, September 18, 2020

वैशाली, वसुंधरा और डीएलएफ के लोग हुए गंदे पानी से परेशान, नहीं सुन रहा कोई सुनवाई

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है, दिन में सिर्फ एक समय ही पानी की सप्लाई होती है उसमें भी पानी काफी गंदा आता है शालीमार गार्डन वैशाली और वसुंधरा के कई लोग कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है इससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है लगातार लापरवाही होने पर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है.

वैशाली सेक्टर 2D में रहने वाले ब्रजपाल रावत का कहना है कि सेक्टर 2D वैशाली में सिर्फ आधे घंटे पानी की सप्लाई होती है जबकि ज्यादातर समय पानी इतना गंदा आता है कि उसे पीना तो दूर किसी जरूरी काम में इस्तेमाल भी नहीं कर सकते सुबह-सुबह मोटर चलाने  के बाद टंकी खोलते ही पूरे घर में सीवर की बदबू फैल जाती है,

 इसी तरह शालीमार गार्डन और डीएलएफ में मैं 10 से 15 मिनट पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं तमाम लोग पानी न भर पाने की वजह से बोतलबंद पानी खरीदते हैं इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है वसुंधरा सेक्टर 1 में कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि इस इलायची में मोटर चलाते ही गंदा पानी आता है और कुछ समय बाद पानी  मिलता है तो अचानक सप्लाई बंद हो जाती है या फिर बिजली कट हो जाती है लोगों ने समाधान के लिए जल निगम में शिकायत की हुई है

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...