Showing posts with label School Fees?. Show all posts
Showing posts with label School Fees?. Show all posts
Sunday, September 20, 2020
गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में पहुंचे अभिभावक
गाजियाबाद: कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में पहुंचे अभिभावक, कुछ समय पहले फीस माफी को लेकर 8 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे थे अभिभावक, जिला प्रशासन ने बलपूर्वक खत्म कराया था अभिभावकों का धरना, 10 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं सुनवाई होने पर फिर से पहुंचे अभिभावक.
Monday, July 20, 2020
सेंट जोसफ एकेडमी पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शनफीस माफी की मांग को लेकर
फीस माफी की मांग को लेकर आज अभिभावकों ने नन्द ग्राम क्षेत्र में स्थित सेंट जोसफ एकेडमी, मरियम नगर के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे अभिभावकों पर फीस जमा कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है ।ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर उनके साथ मजाक किया जा रहा है । अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को कुछ समझ नहीं आ रहा है ।
कुछ अभिभावकों का कहना है कि उनके पास ऑनलाइन क्लास के लिए ज़रूरी उपकरण जैसे कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट जैसी सुविधाएं नहीं हैं । अभिभावकों की मांग है कि जब तक स्कूल पूर्ण रूप से न खुल जाए, तब तक उनसे फीस न ली जाए । प्रदर्शन में भाग ले रहे अभिभावक प्रवीण चौधरी ने बताया कि एक घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी स्कूल प्रशासन अभिभावकों से मिलने को तैयार नहीं है ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...