Showing posts with label Carona Update India. Show all posts
Showing posts with label Carona Update India. Show all posts

Tuesday, July 28, 2020

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,513 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। एक दिन में 768 मरीजों की मौत हो गई। 35,286 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू से बाहर है. संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 15 लाख के पार हो गई है. वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 48 हजार 513 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 768 लोगों की मौत हुई है.

Monday, July 27, 2020

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में करीब 47,704 नए केस, 15 लाख के करीब पहुंचे कुल मरीज

देश में कोरोना के मामले नित नए और डराने वाले रिकॉर्ड बना रहे हैं. तमाम कोशिशों के बाद भी हर रोज नए केस बढ रहे हैं. सोमवार को देश में पहली बार नए कोरोना केस का आंकड़ा 50 हजार के करीब जा पहुंचा. लेकिन दिल्ली और मुंबई से राहत की खबर है. यहां कोरोना के मामले घट रहे हैं. विश्व की बात करें तो अभी तक कुल 16,409,902 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. वहीं, 652,531 लोगों की जान जा चुकी है. 
भारत में पिछले 24 घण्टे में 47,704 नए केस सामने आये हैं और 654 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14,83,157 हो गयी है. 4,96,988 एक्टिव मरीजों की संख्या है 9,52,744 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीँ अब तक कुल 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है. 

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...