Showing posts with label LPG Cylinder. Show all posts
Showing posts with label LPG Cylinder. Show all posts

Monday, July 5, 2021

घर बैठे ऐसे करें शिकायत: एलपीजी सब्सिडी बैंक अकाउंट में नहीं आ रही है

आप रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. बता दें कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को रसोई गैस की खरीदारी पर एलपीजी सब्सिडी दी जाती है और यह सब्सिडी ग्राहकों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है. कई बार देखने में मिलता है कि सब्सिडी का पैसा ग्राहकों के बैंक अकाउंट में आना बंद हो जाता है. ऐसे में  सब्सिडी का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ रहा है या नहीं इसको लेकर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. 
सब्सिडी क्यों रुकी हुई इसका पता लगाने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट mylpg.in पर जाना होगा. उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई पड़ रहे किसी एक एलपीजी सिलेंडर के फोटो पर क्लिक करना है. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद एक नया विंडो खुल जाएगा और वहां पर ग्राहक को Give Your Feedback Online के विकल्प पर क्लिक करना होगा. इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद फिर एक नया विंडो खुल जाएगा और वहां पर आपको LPG पर क्लिक करना होगा. उसके बाद Subsidy Related (PAHAL) के बटन पर क्लिक करें और स्क्रॉल करने पर Sub Category में कुछ नए ऑप्शन खुल जाएंगे.उसी में ग्राहक को Subsidy Not Received पर क्लिक करना होगा. क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा उस पर Subsidy Status Check करने के लिए 2 ऑप्शन दिखाई देंगे पहला Registered Mobile Number और दूसरा LPG ID. अगर मोबाइल नंबर लिंक नही है तो ID का एक ऑप्शन दिखाई पड़ेगा उस जगह पर गैस कनेक्शन की ID डालनी होगी. उसके बाद वैरिफाई करके Submit कर देना है. अब उपभोक्ता के सामने सब्सिडी से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ जाएगी. 
अगर उपभोक्ता ने एलपीजी आईडी को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर लिंक करा सकता है. अगर आप सब्सिडी से जुड़ी कोई शिकायत करना चाहते हैं तो आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 
आधार कार्ड के जरिए एलपीजी सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना होगा. उसके बाद उपभोक्ता को अपने एलपीजी कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी होगा. जानकारों का कहना है कि आधार कार्ड लिंक नहीं होना सब्सिडी ना मिलने का एक सबसे बड़ा कारण हो सकता है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...