Showing posts with label Gutam Budh Nagar. Show all posts
Showing posts with label Gutam Budh Nagar. Show all posts

Friday, July 16, 2021

गौतमबुद्धनगर कार चोरी का मुकदमा समय पर दर्ज न करने पर कोतवाल को सीपी आलोक सिंह ने मीटिंग से बाहर किया

नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह समय समय पर क्राइम मीटिंग कर जनपद में तैनात कोतवालों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते रहते है। लेकिन वही कुछ कोतवालों को अपनी लापरवाही के चलते सीपी आलोक सिंह की नाराजगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ बीते दिनों हुई क्राइम मीटिंग में देखने को मिला जब नोएडा कमिश्नर द्वारा क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।
थाना प्रभारी के क्राइम मीटिंग में जाने से पहले एक कार चोरी का मामला सामने आया। पीड़ित व्यक्ति जब चौकी इंचार्ज के पास अपनी शिकायत लेकर पहुँचा तो चौकी इंचार्ज ने अगले दिन सुबह शिकायत लेकर आने के लिए कहकर पीड़ित को वापस भेज दिया। इसी बीच पीड़ित व्यक्ति द्वारा उक्त वाक्ये की जानकारी सीपी गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह को दे दी जाती है। अतः क्राइम मीटिंग शुरू होते ही सबसे पहले उक्त वाकये से संबंधित थाना प्रभारी को खड़ा किया जाता है। व कार चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज होने की स्तिथि की जानकारी सीपी आलोक सिंह स्वयं माँगते हैं। लेकिन लापरवाही के चलते उक्त थाना प्रभारी को मामले की लीपापोती में लग जाते है।
सीपी आलोक सिंह जोकि जनपद में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखते है को पूरे मामले की जानकारी थी। सीपी ने तुरंत थाना प्रभारी को डाँटते हुए तुरंत मीटिंग हॉल से बाहर जाने के लिए आदेशित किया व जब तक एफआईआर की कॉपी न मिल जाये तब तक अंदर न आने की हिदायत दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम मीटिंग खत्म होते समय उक्त थाना प्रभारी एफआईआर कॉपी लेकर मीटिंग हॉल में दाखिल हुए थे।

Wednesday, June 30, 2021

नोएडा महंगाई और फीस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

गौतमबुद्ध नगर:कांग्रेस ने आज जनपद के यूथ कांग्रेस और नोएडा महानगर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर और हाल ही में कांग्रेस में आए अनिल यादव की अगुवाई में प्रदर्शन मार्च निकाला। उन्होंने बढ़ती शतक मार चुकी ईंधन की कीमतों और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा,और नोएडा में निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला बोला। हाथों में पोस्टर-बैनर लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नोएडा के सेक्टर-18 से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक मार्च के जरिए विरोध जताया।इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। 

Monday, June 28, 2021

गौतमबुद्ध नगर में 6 लोगों ने की आत्महत्या,एक की हालत नाजुक

गौतमबुद्ध नगर:कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से उबर रहा था, कि आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने फिर चिंता बढ़ा दी है। सुसाइड को लेकर हालात बेहद डरावने हैं। पिछले 24 घंटों में जनपद में 6 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर अपनी जान दी है। इसमें एक महिला भी शामिल है। नोएडा पुलिस सभी संदिग्ध मामलों की छानबीन कर रही है। परिजनों-पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह वजह का पता चल सकेगा।

Sunday, June 27, 2021

अखिलेश यादव के एक्शन से गौतमबुद्ध नगर के सपाइयों में खुशी की लहर,जो लाठी खायेगा वो ही बनेगा अध्यक्ष

अखिलेश यादव के एक्शन से गौतमबुद्ध नगर के सपाइयों में खुशी की लहर,जो लाठी खायेगा वो ही बनेगा अध्यक्ष

Saturday, June 26, 2021

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव भाजपा के अमित चौधरी ने किया नामांकन,निर्विरोध जीत तय

गौतमबुद्ध नगर:जिला पंचायत चुनाव भाजपा के अमित चौधरी ने किया नामांकन,निर्विरोध जीत तय.

Tuesday, June 22, 2021

गौतम बुध नगर में बनेंगे 10 नए थाने

गौतम बुध नगर में बनेंगे 10 नए थाने, नोएडा फेस 1,  सेक्टर-142, सेक्टर-63, ओखला बैराज, सेक्टर-115, सेक्टर-106, सेक्टर-29,  सेक्टर-25, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-18 में बनाए जाएंगे थाने.

Sunday, June 6, 2021

गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास एलवाई ने जारी की गाइडलाइन

सोमवार की सुबह 7:00 बजे से गौतमबुद्ध नगर में अनलॉक लागू हो जाएगा। मतलब, सभी गतिविधियां एक बार फिर शुरू होंगी, लेकिन इसके लिए भी कुछ नियम-कायदे लागू किए गए हैं। इन नियम कायदों की गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने विस्तार से जानकारी दी है। डीएम की ओर से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। जिसका आम आदमी से लेकर व्यापारी, कारोबारी, कंपनी, फैक्ट्री, दफ्तर, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में पालन किया जाएगा। 
गौतमबुद्ध नगर के एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया कि वीकेंड कर्फ्यू की वजह से मरीजों की संख्या 600 से कम होने के बावजूद भी लॉकडाउन में ढील सोमवार से दी जाएगी। हालांकि साप्ताहिक बंदी के दौरान इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़ी दुकानें खुलेंगी। अनलॉक के दौरान जिले में 5 दिन सुबह 7:00 बजे तक नई गाइडलाइंस के मुताबिक राहत मिलेगी। लेकिन नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन नई गाइडलाइंस के साथ लागू रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान, सिनेमा, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग मॉल नहीं खुल सकेंगे।

Thursday, June 25, 2020

गौतमबुद्ध नगर में फिर फटा कोरोना बम, संक्रमण के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे, एक की मौत

गुरुवार को गौतम बुध नगर में कोरोना वायरस कोरोना वायरस के संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूट गए गुरुवार को पिछले चौबीस घंटों के दौरान 143 नए मामले दर्ज किए गए अब गौतम बुध नगर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1826 तक पहुंच गया है दूसरी ओर गुरुवार को पूरे राज्य में केवल 654 के दर्ज किए गए इस तरह करीब 22 सीधी मामले अकेले गौतम बुध नगर में  आए हैं

 उत्तर प्रदेश के स्टेट सिविल लाइंस ऑफिसर ने गुरुवार की देर शाम कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी रिपोर्ट जारी की है जिसमें सभी 75 जिलों के बारे में जानकारी दी गई है पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण की चपेट में आए 654 लोग आए हैं इनमें से अकेले गौतम बुध नगर में 143 मरीज शामिल है 
 दूसरा जिला गाजियाबाद रहा है गाजियाबाद में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 84 लोगों को संक्रमण हुआ है तमाम कोशिशों के बावजूद गौतम बुध नगर में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा उत्तर प्रदेश सरकार गौतम बुध नगर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग वार्ड से नियंत्रित करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं

 गौतम बुध नगर में एक और मौत संख्या 20 हुई गुरुवार को गौतम बुध नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण से और व्यक्ति की मौत हो गई इसके बाद जिले वायरस की चपेट में आने के कारण मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है दूसरी और पूरे राज्य में गुरुवार को लोगों की मौत हुई है

 पिछले चौबीस घंटों में 32 मई स्वस्थ हुए हैं स्टेट रिपोर्ट के मुताबिक गौतम बुध नगर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 32 लोगों के स्वस्थ करने के बाद कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कोविड-19 अस्पतालों में 767 मरीजों का इलाज किया जा रहा है हालांकि बड़ी बात यह है कि अब तक अस्पतालों में 1028 लोगों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर वापस भेज दिया है

Wednesday, June 24, 2020

गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना का स्कोर 98 नॉट आउट, जिले में संख्या 1683 हुई

गौतम बुध नगर जिले में कोरोनावायरस का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा बुधवार को एक बार फिर जिले में 98 लोग और संक्रमण की चपेट में आ गए जिसके बाद जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1683 तक पहुंच चुकी है आपको बता दें कि मंगलवार को जिले में 63 नए मामले आए थे और सोमवार को एक सौ तीन लोग संक्रमण की चपेट में आए थे 1 जून से लगातार बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं

सरकार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायद के बावजूद गौतम बुध नगर में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा राज्य मुख्यालय से बुधवार की देर रात रिपोर्ट जारी की गई इसमें बताया गया है कि बुधवार को एक बार फिर 98 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं जिसके बाद जिले में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1683 तक पहुंच गया है हालांकि इनमें से 996 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं लेकिन अभी भी 654 लोगों का इलाज जिले के कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है

 सबसे बेहतर बात यह कि संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की मृत्यु दर जिले में बहुत कम है पिछले 1 सप्ताह के दौरान  मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है अभी जिले में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 19 की है और राज्य सर्विस लायंस अधिकारी की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान गौतम बुध नगर में 45 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं

Tuesday, June 23, 2020

गौतमबुद्ध नगर को 15 हजार एंटीजन किट मिलीं, अब 30 मिनट में कोरोना मरीज का पता लगेगा

जून में बहुत तेजी से गौतम बुध नगर में करोना का संक्रमण फैला है जिसके कारण दिनोंदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है अभी टेस्ट करने और रिजल्ट आने में 3 दिन का समय लग रहा है लेकिन अब चंद मिनटों में गुणा टेस्ट होगा दरअसल जिले को सरकार ने 15000 अंक की तेजी है इससे मरीज का पता लगाकर तेरी से चार शुरू करने में मदद मिलेगी सरकार को भरोसा है इससे मृत्यु दर घटाने में बहुत मदद मिलेगी कम समयकम समय में ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जा सकेगा जिला अधिकारी सुहास अलवाई ने बताया भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार हम एनसीआर के अन्य क्षेत्रों के साथ गौतम बुध नगर में एंटी जन्म आधारित कोविड-19 शुरू करेंगे
आईसीएमआर के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मेरे ट्यूशन के लैब टेक्नीशियन को 24 जून को नोएडा में प्रशिक्षण देंगे हमें आईसीएमआर से 15,000 टेस्ट किट प्राप्त हो रही है स्वास्थ विभाग उच्च जोखिम डाले समूह इन्फ्यूज आज के लक्षणों वाले लोगों और कॉमेडियन वालों की पहचान करेंगे इसके अलावा विशेष परीक्षण अभियान नियत क्षेत्र में चलाया जाएगा एंड पिजन परीक्षण के लिए विशेष टीमें बनाई जाएंगी यह प्रारंभिक थिंकिंग कराने के जिले में मृत्यु दर घटाने में मदद करेगा
आपको बता दें कि नोएडा ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद समित प्रदेश सरकार की चमक वाले जिलों में टेस्ट तेजी से बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदेश दे चुके हैं सीएम ने केंद्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे एनसीआर के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की थी जिसके बाद दिल्ली एनसीआर के सभी जिला अधिकारी और उपयुक्त से गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की थी बैठक में गृहमंत्री सभी जिलों को एंटीजन देने का आदेश दिया था अब मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया था जरूरी एंटीजन टेस्ट जिलों में भेज दी है
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यूपी गौतम बुध नगर और गाजियाबाद समित समित 11 जिले ऐसे हैं जिन्हें लेकर सरकार चिंता में है लिहाजा गौतम बुध नगर गाजियाबाद कानपुर नगर और मेरठ में प्रतिदिन होने वाले टेस्ट की संख्या और बढ़ाई जाएगी एजेंट टेस्टिंग की किट आ चुकी है गौतम बुध नगर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर वाराणसी और कानपुर मेंटेनेंस का अधिक ध्यान दिया जाएगा 
इन जिलों में किस भेज दी गई है इस टेस्ट से तुरंत करो ना पॉजिटिव मरीज का पता लग जाएगा
अपर मुख्य सचिव गृह मनीष कुमार अवस्थी ने कहा इन जिलों में 15-20 दिनों के दौरान संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं ऐसे में संक्रमित हो चुके लोगों का पता लगाया जाना नितांत आवश्यक है अर्जेंट किट मिल जाने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा अभी संक्रमित मरीज का पता लगाने में दो-तीन दिन का समय लगता है एंटीजन ट्वीट के जरिए इस प्रक्रिया का कुछ घंटों में पूरी हो जाती है
आपको बता दें कि मंगलवार की शाम तक गौतम बुध नगर में करोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1585 हो चुकी है सोमवार को गौतम बुध नगर में अब तक 1 दिन में सबसे ज्यादा 103 मरीज आए थे जबकि मंगलवार को 63 नए मरीज मिले 2 दिन गौतम बुध नगर यूपी में टॉप पर रहा अप राज्य में कोरोना मरीजों की सर्दी की संख्या गौतम बुध नगर में हो चुकी है जिले में अब तक करीब 18000 लोगों का टेस्ट किया गया है दूसरी और गाजियाबाद में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है सोमवार को गाजियाबाद में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हुई मंगलवार को 4 मौत हुई वहां अभी तक 53 लोग  संक्रमण की चपेट में आकर मर चुके हैं जिले में अब तक करीब 17000 लोगों का  करोना टच किया जा चुका है .

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...