Showing posts with label Greater Noida West. Show all posts
Showing posts with label Greater Noida West. Show all posts

Sunday, February 2, 2025

ग्रेनो वेस्ट में चारमूर्ति गोलचक्कर के पास फुटओवर ब्रिज का स्ट्रक्चर तैयार।

ग्रेनो वेस्ट में चारमूर्ति गोलचक्कर के पास फुटओवर ब्रिज का स्ट्रक्चर तैयार। जल्दी ही जनता के लिए चालू होने की उम्मीद।

Wednesday, July 21, 2021

एनसीआर ऑन डिमांड लूट और चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट:ऑन डिमांड वाहन चोरी कर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,9 बुलेट बाइक समेत 18 वाहन बरामद, थाना बिसरख मामला,गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम।

Friday, July 2, 2021

गर्भवती पत्नी का रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव,बीएसएफ जवान पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट:चिपियाना स्थित पंचशील कॉलोनी में रहने वाले बीएसएफ के जवान की गर्भवती पत्नी का शव गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। गाजियाबाद पुलिस ने पहचान न होने पर महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के फोटो और कपड़े सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद शव की पहचान हुई है। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति समेत छह लोगों पर बिसरख कोतवाली में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। 
सुधा के शव का गाजियाबाद क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। मायके पक्ष लोगों का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए सुधा की हत्या की है। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि घटना के दौरान महिला का पति ड्यूटी पर था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Saturday, June 26, 2021

ग्रेटर नोएडा वेस्ट 15वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या दामाद से मिलने आए ससुर ने

ग्रेटर नोएडा वेस्ट:रविवार की सुबह एक पॉश सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
बिसरख थाना प्रभारी सुश्री अनिता चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी के टावर नंबर-14 के 1504 में रहने वाले एक व्यक्ति के ससुर ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जांच में पता चला है कि दिल्ली रहते थे।बीती रात को ही अपने दामाद से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी में आए थे। 
जांच में पता चला है कि वह कैंसर से पीड़ित थे।जिसकी वजह से वो परेशान चल रहे थे।उनके परिजनों लगातार उनको हिम्मत देने की कोशिश कर रहे थे,रविवार की सुबह उन्होंने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।  
करीब 10 दिनों पहले इसी सोसाइटी में रुकमणी शर्मा नाम की एक महिला ने भी 16वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।कई वर्षों से उनका कई बीमारियो का इलाज चल रहा था। जिससे वो मानसिक तनाव में चली गई और अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की है।

Thursday, May 20, 2021

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 15 निवासियों ने पेश की मिसाल,35 फ्लैट में पहुंचा चुके हैं ऑक्सीजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसाइटी एक एवेन्यू में एओए और सोसाइटी के लोगोें ने मिलकर एक खास पहल की है। यह टीम पिछले एक महीने से लोगों को ऑक्सीजन, कंसेंट्रेटर, पीपीई किट, सैनिटाइजर मशीन, सर्जिकल ग्लव्स, सर्जिकल कैप, मास्क, ऑक्सीमीटर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर और जरूरी दवाइयों की जरूरतों को पूरा कर रहे है। जिससे कोरोना मरीजों को परेशानी ना हो।टीम के 10 से 15 सदस्य दिन-रात लोगों की सहायता हेतु तैयार रहते हैं। केके सिन्हा, विनोद कुमार जैन, अनूप कुमार सोनी, मनीष श्रीवास्तव, नागमणि गुप्ता, अरुण शर्मा, अमोल सिंह, सौरभ सिंह, अमित कुमार, गरिमा श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, हरिभूषण, पंकज पटेल, ज्ञानेश शर्मा, हर्षमणि, अवनीश शर्मा, जितेंद्र वर्मा और राहुल गुप्ता मिलकर लोगों की हर संम्भव मदद करते है।

टीम के सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सोसाइटी में जैसे ही कोई एसओएस सहायता मांगता है। तो यह टीम एक्टिव हो जाती है और हर सम्भव सहायता करने में जुट जाती है। एओए के कोषाध्यक्ष और टीम सदस्य अनूप कुमार सोनी ने बताया कि हमारी टीम ग्रेनो वेस्ट की अन्य सोसाइटी में काम कर रहे लोगों और अन्य टीमों के साथ मिलकर एम्बुलेंस की व्यवस्था करना, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने और हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के लिए ट्विटर आदि के माध्यम से कार्य करती है। एओए के अध्यक्ष केके सिन्हा ने बताया कि टीम का हर सदस्य बहुत मेहनत कर रहा है।

Tuesday, July 7, 2020

गोलियों से गूंजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को गोली लगी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार की रात चेरी काउंटी पुलिस चौकी के पास वितरक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश पर ₹25000 का इनाम घोषित था बदमाश ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लूटपाट की वारदात करता था पुलिस ने घायल बदमाश को हड़ताल में भर्ती करवाया है पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान विजय नगर गाजियाबाद के लाल क्वार्टर में रहने वाले विक्रम के रूप में हुई है  जबकि उसका एक साथी विशाल मौके से भाग गया है पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है पुलिस की टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी है पुलिस ने बताया गिरफ्तार बदमाश ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लूट व चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था  बिसरख थाने  मैं के खिलाफ लूट और चोरी की कई मुकदमे दर्ज है विक्रम फरार चल रहा था दोनों बदमाश के ऊपर 25000 का इनाम घोषित किया था पुलिस उसका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है

Friday, July 3, 2020

धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान खोलने का किया विरोध

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गुरुद्वारे के समीप शराब का ठेका खोले जाने का विरोध किया गया है गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इसकी शिकायत गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से की है प्रबंधन समिति का आरोप है कि गुरुद्वारे के 100 मीटर की दूरी पर प्रशासन ने ठेका खोलने की अनुमति दे दी है शहर के निवासियों ने  चेतावनी दी है अगर ठीक है यहां से नहीं हटाया गया तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा

 गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और सेक्रेटरी जसप्रीत सिंह एडवोकेट ने डीएम सुहास एलवाई और कमिश्नर आफ पुलिस आलोक सिंह को एक पत्र भेजा  है जिसमें उन्होंने प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया है कि ग्रेनो वेस्ट गौर सिटी के समीप एकमात्र गुरुद्वारा है जिसके 100 मीटर के दायरे में प्रशासन ने शराब का ठेका खोलने की अनुमति दी है जबकि गुरुद्वारे में महिला पुरुष बुजुर्गों और बच्चे दर्शन करने आते हैं अतः किसी भी धार्मिक स्थल शिक्षण संस्थान के पास शराब का ठेका वर्जित है

 गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अलावा शहर के निवासियों ने भी इस पर रोष जाहिर किया है लोगों का कहना है कि शराब के ठेके पर असामाजिक लोगों का जमावड़ा होगा जिसके चलते गुरुद्वारे में आने वाले गुरु के प्रेमियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा जिसके चलते शराब खाने को यहां से हटाना नितांत आवश्यक है स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारियों पुलिस कमिश्नर से निवेदन किया है कि शराब के ठेकों  को तत्काल यहां से हटा लिया जाए अगर कोई अनहोनी हुई और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...