Monday, August 3, 2026
गाजियाबाद कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है।
कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर में कई मार्गों को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम भी प्रभावित होगा। ऐसे में स्कूल की संचालन भी संभव नहीं है।
इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। शहर के स्कूल बंद भले ही बंद रहेंगे लेकिन, ऑनलाइन क्लास चलेंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE व अन्य सम्बद्ध बोर्डों से संचालित एवं मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
स्कूल बंद रखने का यह आदेश 4 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक के लिए जारी किया गया है। जिलाधिरारी ने छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
#ग्रेटरनोएडा ऑडी और ग्लैंजा कार की हुई जोरदार टक्कर
#ग्रेटर_नोएडा ⏩ऑडी और ग्लैंजा कार की हुई जोरदार टक्कर ⏩टक्कर लगने के बाद बीच रोड पर पलटी ऑडी ⏩कार को लोगों ने किया सीधा ⏩हादसे में दो ल...
No comments:
Post a Comment