Showing posts with label Petrol/Diesel. Show all posts
Showing posts with label Petrol/Diesel. Show all posts

Thursday, July 30, 2020

डीजल के दाम में 8.36 रुपये की कटौती,दिल्ली सरकार ने दी बड़ी राहत

दिल्ली केजरीवाल सरकार ने डीजल पर VAT 30 फसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया है। इससे दिल्ली में डीजल के दाम 8.36 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगे। जो डीजल 82 का कल मिल रहा था वह अब 73.64 पैसे का मिलेगा। लोगों का आग्रह था कि तेल की कीमतों को घटाया जाए। इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेहड़ी, पटरी वालों को इजाजत दी गई कि वो अपना काम शुरू करें।

Saturday, July 25, 2020

घटाकर तेल चोरी पेट्रोल पंपों पर भारी, ग्राहक शिकायत कर रद्द करा सकते हैं पंप का लाइसेन्स भी

जब भी आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जाएं तो ध्यान रखें कहीं चिप लगाकर या किसी अन्य तरीके से घटटौली तो नहीं हो रही है। यदि ऐसा है तो आप अपने अधिकारों का प्रयोग कर पंप के खिलाफ ग्राहक अदालत में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि आपकी शिकायत सही पाई गई तो दोषी पंप का लाइसेन्स तक रद्द हो सकता है। इसके लिए मोदी सरकार ने कंज़्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट में व्यापक संशोधन किए हैं।
20 जुलाई को नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 (Consumer Protection Act 2019) लागू हो जाने के बाद पेट्रोल पंप संचालकों पर नकेल कसना शुरू हो जाएगा।

देश में तेल के चोरी का खेल छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों और गांवों तक चल रहा है। पेट्रोल पंप संचालक कई तरह से उपभोक्ताओं को चूना लगाते हैं। आम आदमी अक्सर पेट्रोल-डीजल लीटर से नहीं बल्कि रुपये से भरवाते हैं. फिक्स रुपये जैसे 100 रुपये, 500 रुपये या 2000 हजार का तेल देने के लिए कहते हैं। ग्राहक को पता नहीं होता है कि इस फिक्स रुपये पर बोलने पर पहले से ही पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा चीप लगाकर लीटर घटा दिया जाता है और ग्राहक ठगे जाते हैं।

शिकायत पर रद्द हो जाएगा पेट्रोलपंप का लाइसेंस!
नए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कानून 2019 के मुताबिक अब मिलावटी या नकली उत्पादों के विनिर्माण या बिक्री के लिए सख्त कड़े नियम तय किए गए हैं। अब अगर ग्राहक कम तेल मिलने की शिकायत करते हैं तो उपभोक्ता कानून में किसी सक्षम न्यायालय द्वारा दंड का प्रावधान किया गया है। पहली बार न्यायालय में दोष सिद्ध होने पर पेट्रोल पंप मालिक का लाइसेंस दो साल तक की अवधि के लिए निलंबित किया जा सकता है। अगर दूसरी या उसके बाद भी पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ शिकायत आता है तो स्थाई तौर पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
कुल मिलाकर आए दिन पेट्रोल पंप पर एसडीएम, माप-तौल विभाग और पूर्ति विभाग का छापा मारा जाता है, लेकिन पेट्रोल पंप की मिलीभगत से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है, लेकिन अब नए कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट आने के बाद ग्राहकों को कई तरह के अधिकार मिले हैं।

उपभोक्ता संरक्षण कानून की कुछ और महत्वपूर्ण विशेषताएं

पीआईएल या जनहित याचिका अब कंज्यूमर फोरम में फाइल की जा सकेगी। पहले के कानून में ऐसा नहीं था।

नए कानून में ऑनलाइन और टेलीशॉपिग कंपनियों को पहली बार शामिल किया गया है।

खाने-पीने की चीजों में मिलावट तो कंपनियों पर जुर्माना और जेल का प्रावधान।

कंज्यूमर मीडिएशन सेल का गठन। दोनों पक्ष आपसी सहमति से मीडिएशन सेल जा सकेंगे।

कंज्यूमर फोरम में एक करोड़ रुपये तक के केस

स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में एक करोड़ से दस करोड़ रुपये

नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में दस करोड़ रुपये से ऊपर केसों की सुनवाई।

कैरी बैग के पैसे वसूलना कानूनन गलत।

सिनेमा हॉल में खाने-पीने की वस्तुओं पर ज्यादा पैसे लेने वालों की अगर मिलती है शिकायत तो होगी कार्रवाई।

Saturday, June 20, 2020

आज लगातार 15वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर वृद्धि की गई है। कीमतों में इजाफे का दौर लगातार जारी है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने रविवार को लगातार 15वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.23 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमत में 60 पैसे ही वृद्धि होने से, इसकी कीमत 78.27 रुपये प्रति लीटर हो गई। 
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 
देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।    

पिछले 14 दिनों से महंगा हो रहा है पेट्रोल-डीजल,

पिछले 14 दिनों से पेट्रोल-डीजल का भाव ( Petrol Diesel Price Today) लगातार बढ़ रहा है। 1 जून को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये प्रति लीटर थी। पिछले 20 दिनों में यह 7.62 रुपया महंगा हुआ। इस दौरान डीजल 8.38 रुपया प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
हाइलाइट्स:

पेट्रोल डीजल की कीमत में लगातार 14वें दिन आई तेजी

पिछले 14 दिनों में पेट्रोल 7.62 रुपया प्रति लीटर महंगा

इस दौरान डीजल 8.38 रुपया प्रति लीटर महंगा हो चुका है

जून में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 7 डॉलर प्रति बैरल महंगा हुआ

नई दिल्ली
लॉकडाउन के बाद आर्थिक गतिविधि में जैसे-जैसे तेजी आ रही है, पेट्रोल-डीजल की डिमांड (Petrol-Diesel demand) बढ़ रही है और इसकी कीमत में भी तेजी जारी है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल लगातार 14वें दिन महंगा (Petrol-Diesel price) हुआ। पिछले 14 दिनों में पेट्रोल की कीमत 7.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत भी 8.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।


ब्रेंट क्रूड का भाव 42 डॉलर के करीब
इंटरनैशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude price) की कीमत 42 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है। शनिवार को पेट्रोल करीब 50 पैसे प्रति लीटर और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इस जून की बात करें तो 1 जून को दिल्ली पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये प्रति लीटर थी। पिछले 20 दिनों में यह 7.62 रुपया महंगा हुआ। उसी तरह एक जून को डीजल की कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर थी। 20 दिनों में यह 8.38 रुपया महंगा हुआ है।

Monday, June 15, 2020

लगातार 10वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हैं आज की कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने मंगलवार को लगातार 10वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि की। दिल्ली में 47 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत अब 76.73 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल में 57 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजधानी में डीजल की कीमत बढ़कर 75.19 प्रति लीटर हो गई है। 

इससे पहले, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 48 पैसे और डीजल की कीमत में 59 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। सोमवार को दिल्ली में 48 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 76.26 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल में 59 पैसे की बढ़ोतरी के बाद कीमत 74.62 रुपये प्रति लीटर थी।

80 रुपये के पार पहुंच सकता है पेट्रोल का दाम, 5 रुपये तक और होगी बढ़ोतरी
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।   

5 रुपये तक और होगी बढ़ोतरी

इस महीने की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल में हो रही बढ़ोतरी की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को अभी दो सप्ताह तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि प्रति लीटर 8 रुपये का खरीद-बिक्री अंतर पाटने तक दोनों पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाने का सिलसिला चलता रहेगा। इस तरह जून के आखिर तक दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल 80 रुपये लीटर के पार जा सकता है। 

सरकारी तेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल में अभी 4-5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और की जा सकती है। लिहाजा अगले दो सप्ताह तक दाम बढ़ाने का सिलसिला जारी रहेगा।

Sunday, June 14, 2020

लगातार 9वें दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अब क्या हैं नए दाम?

पिछले नौ दिनों में पेट्रोल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर में 5.21 रुपये लीटर की कुल वृद्धि हुई है.



नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आज यानि सोमवार को फिर से पेट्रोल के दाम में 0.48 पैसे लीटर और डीजल के मूल्य में 0.59 पैसे लीटर की बढ़ोतरी की है. यह लगातार नौंवां दिन है जब तेल कंपनियों ने लागत के हिसाब से दोनों ईंधन के मूल्य समायोजित किये हैं. इससे पहले 82 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किये गये थे. दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 75.78 रुपये से बढ़कर बढ़कर 76.26 रुपये लीटर जबकि डीजल के दाम 74.03 रुपये से बढ़कर 74.62 रुपये पहुंच गये हैं


पिछले नौ दिनों में पेट्रोल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर में 5.21 रुपये लीटर की कुल वृद्धि हुई है. उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोना वायरस महामारी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उठाने और अतिरिक्त संसाधन जुटाने के इरादे से सरकार ने 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. उसके बाद तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कीमतों की दैनिक समीक्षा रोक दी थी.

उसके बाद सरकार ने फिर पांच मई को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये. इस दो बार की वृद्धि से सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर राजस्व प्राप्त हुए. तेल कंपनियों ने हालांकि, उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर नहीं डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ उसे समायोजित कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण तेल कीमतों की दैनिक समीक्षा को रोक दिया गया था. अब जबकि बाजार में कुछ हद तक स्थिरता दिखने लगी है दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू कर दी गई है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...