https://youtu.be/oqs0G4Pezok
लगातार 13वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
Showing posts with label Petrol. Show all posts
Showing posts with label Petrol. Show all posts
Friday, June 19, 2020
Wednesday, June 17, 2020
पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार 12वें दिन इजाफा, जानें क्या हैं आज की कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमत में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने गुरुवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की। यह लगातार 12वां दिन है, जब कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 53 पैसे की वृद्धि की गई, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.81 प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमतों में 64 पैसे की वृद्धि की गई। इसके बाद एक दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 76.43 रुपये हो गई है।
इससे पहले, बुधवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी। बुधवार को राजधानी में 55 पैसे की वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.28 हो गई थी। वहीं, डीजल में 69 पैसे का इजाफा किया गया था, जिसके बाद डीजल की कीमत बढ़कर 75.79 रुपये हो गई थी।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
Thursday, June 11, 2020
कोरोना संकट के बीच महंगाई की मार, 6 दिन में 3 रुपये से अधिक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
कोरोना संकट के बीच महंगाई की मार, 6 दिन में 3 रुपये से अधिक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
शुक्रवार को भी पेट्रोल के दामों में 57 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पिछले 6 दिनों के अंदर पेट्रोल के दाम 3.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.42 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं.
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़त का सिलसिला बदस्तूर जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल के दामों में 57 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पिछले 6 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. इन 6 दिनों के अंदर पेट्रोल के दाम 3.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.42 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं.
इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी की गई थी. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये प्रति लीटर हो गया था और डीजल की कीमत भी बढ़कर 72.22 रुपये लीटर हो गई थी. शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 74.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 72.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...