Showing posts with label Market. Show all posts
Showing posts with label Market. Show all posts

Wednesday, June 24, 2020

शेयर मार्केट बीएसई 343 अंक और निफ्टी 69 पॉइंट नीचे खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 710 अंक नीचे बंद हुआ था

बुधवार को बीएसई 561 अंक ऊपर 34,868 पर और निफ्टी 165 पॉइंट ऊपर 10,305 पर बंद हुआ था

कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 2.19 फीसदी गिरावट के साथ 222 अंक नीचे 9,909 पर बंद हुआ था

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 343.59 अंक नीचे और निफ्टी 69.75 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 249.31 अंक ऊपर और निफ्टी 58.25 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 635.5 अंक तक और निफ्टी 189.05 पॉइंट तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 561.45 अंक नीचे 34,868.98 पर और निफ्टी 165.70 पॉइंट नीचे 10,305.30 पर बंद हुआ था।
10:34 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 में से 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 4 में गिरावट है।
09:45 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजरस्टॉक्स; इंफोसिस और भारती इंफ्राटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।
09:41 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; बजाज ऑटो और आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।
09:32 AM बीएसई 30 में शामिल 11 कंपनियों के शोयरों में बढ़त और 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। बजाज ऑटो के शेयर में सबसे ज्यादा 2.31% बढ़त है।
09:30 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से सिर्फ 5 सेक्टर में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है।
09:26 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से सिर्फ एक इंडेक्स में बढ़त है, अन्य सभी में गिरावट है।


09:20 AM बीएसई बैंक सेक्टर में शामिल सभी शेयरों में गिरावट है।
09:15 AMबीएसई 245.40 अंक नीचे 34,623.58 पर और निफ्टी 69.50 पॉइंट नीचे 10,235.80 पर कारोबार कर रहा है।

Monday, June 15, 2020

550 अंक लुढ़ककर 33300 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 552.09 अंक नीचे 33228.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.60 फीसदी गिरकर 159.20 अंक नीचे 9813.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज गेल, विप्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस, सन फार्मा, एम एंड एम, हिंडाल्को और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, बीपीसीएल, बजाज फिन्सर्व और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, पीएसयू बैंक और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सेंसेक्स 220.92 अंक (0.65 फीसदी) नीचे 33669.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.63 फीसदी यानी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 9910.15 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12.37 बजे सेंसेक्स 780.70 अंकों की गिरावट के बाद 33000.19 और निफ्टी 220.50 अंकों की गिरावट के बाद 9752.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 242.52 अंक ऊपर 33780.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी बढ़कर 70.90 अंक ऊपर 9972.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...