Showing posts with label Crime News. Show all posts
Showing posts with label Crime News. Show all posts

Friday, May 16, 2025

मुठभेड़ के बाद झपटमार गिरफ्तार!

गाजियाबाद:मुठभेड़ के बाद झपटमार गिरफ्तार! वेव सिटी पुलिस ने बमहेटा गाँव के पास हुई मुठभेड़ में कुख्यात झपटमार प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।

Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया,लूट के दर्जनों मुकदमे है!

#Ghaziabad पहली और दूसरी वीडियो में 20 दिन का अंतर है, 20 दिन पहले नसीमुद्दीन ने दिल्ली में सरेआम युवक को तमंचे के बल पर लूटा था उसकी सीसीटीवी भी वायरल हुई थी, बाती रात #ghaziabadpolice ने उसे एनकाउंटर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया, इस पर लूट के दर्जनों मुकदमे है। एनकाउंटर इंदिरापुरम इलाके में हुआ है।

Thursday, April 17, 2025

दिल्ली 17 साल के लड़के की हत्या के विरोध में स्थानीय लोग का प्रोटेस्ट!

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की हत्या के विरोध में स्थानीय लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है।

Wednesday, June 2, 2021

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय काल को लोकल काल में बदलकर सरकार को करोड़ों रुपए की चोरी,बड़े अवैध टेलीफोन एक्सचेंज सेंटर का पर्दाफाश

नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर में चल रहे एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज और कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 40 लाख रुपए नगद और डेक्सटॉप आदि बरामद किया हुआ है। थाना पुलिस द्वारा 25 मई को आइथम टावर में अवैध रूप से चल रहे टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया गया था।ये लोग भी उसी गैंग से जुड़े हुए हैं।
अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर में छापा मारा। यहां पर एबीएन आईटी सलूशन के नाम से एक कॉल सेंटर और फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से शाहनूर और अंकुश वाही नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 40 लाख रुपए नगद और डेक्सटॉप आदि बरामद किया है। 
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 25 मई को सेक्टर-62 के आइथम टावर में ही स्थित एक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया था। इस गैंग का सरगना ओवैस आलम है।
अपर उपायुक्त ने बताया कि 25 मई को जिस फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया गया था, उस मामले में फरार चल रहे दो लोगों संजय और विक्रम को पुलिस ने मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के दौरान ही पुलिस को पता चला कि पूर्व में गिरफ्तार ओवैस आलम की आइथम टावर में एक और फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चला रहा है।
आरोपी कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय काल को सरवर के माध्यम से लोकल काल में बदलकर भारत सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पाकर इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी भी पूछताछ करने पहुंचे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो को इनसे कुछ अहम सुराग मिले हैं। 
पुलिस के अलावा एटीएस अब इस मामले की जांच में जुट गई है कि मुरादाबाद से  की गई काल कहीं आतंकी गतिविधियों से तो नहीं जुड़ी है। 

Tuesday, July 28, 2020

नोएडा मैं नाबालिग बेटी की शादी का विरोध करने पर भड़का पति, पत्नी को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के मंगरौली गांव में रहने वाले एक शख्स ने सोमवार की देर रात पत्नी की सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी तय कर दी थी, इसी बात का विरोध उसकी पत्नी ने किया था जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी.

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला गुलजार पत्नी तारा देवी के साथ मंगरौली गांव में रहता था. उसने अपनी नाबालिग बेटी की शादी तय कर दी थी. सिंह ने बताया कि इस बात का उसकी पत्नी विरोध कर रही थी. सोमवार की देर रात को दोनों पति-पत्नी ने एक साथ बैठकर शराब पी. इसी दौरान बेटी की शादी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि झगड़े के दौरान गुलजार ने अपनी पत्नी के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है.

Monday, July 27, 2020

ऐसे अपराध नियंत्रण होगा, गाज़ियाबाद में बच्चे पर बंदूक तानकर बदमाशों ने लूटे ₹ 9 लाख

बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटने में व्यस्त गाज़ियाबाद पुलिस अपनी प्राथमिक ज़िम्मेदारी यानी अपराध नियंत्रण से दूर होती जा रही है।  शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और हर दिन नई-नई आपराधिक घटनाएँ सामने आ रही हैं।
बीती रात गाजियाबाद के चिरंजीव विहार क्षेत्र में कुछ बदमाश एक घर में घुस गए और एक मासूम बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लगभग तीन घंटे तक घर में उत्पात मचाया। इस दौरान घर की महिलाओं से बदतमीजी भी की गई।

 पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश देर रात डेढ़ बजे से लेकर आज सुबह 4 बजे तक आतंक मचाते रहे और लगभग 8 लाख रुपयों के जेवर और घर में रखा 1 लाख रुपया लेकर भाग गए। सुबह बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं।  

मौके पर मौजूद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...