Showing posts with label Delhi Metro. Show all posts
Showing posts with label Delhi Metro. Show all posts
Wednesday, July 22, 2026
Delhi: मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर लोग हो रहे हैं परेशान।
#Delhi: मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर लोग हो रहे हैं परेशान। मेट्रो की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं होने का भी है आरोप।
Sunday, August 30, 2020
दिल्ली में 7 सितम्बर से खुलेंगे मेट्रो स्टेशन,यात्रियों को मेट्रो में सफ़र के दौरान कई खास बातों का ध्यान रखना होगा
बंद मेट्रो सेवाएं 7 सितंबर से दोबारा शुरू होने जा रही है। यात्रियों को मेट्रो में सफ़र के दौरान कई खास बातों का ध्यान रखना होगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर लिए गए हैं। तमाम प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मेट्रो का परिचालन होगा ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। उधर, दिल्ली में कौन से मेट्रो स्टेशन 7 सितंबर से खुलेंगे और कौन से मेट्रो स्टेशन बन्द रहेंगे, इसकी लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
मेट्रो स्टेशन के बाहर, एंट्री से पहले सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी और यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
टोकन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा रही है, क्योंकि टोकन से वायरस के फैलने का ख़तरा ज़्यादा है।
मेट्रो कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को होगी सफ़र की इजाजत।
मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग करना होगा। हालांकि, काउंटर पर स्मार्ट कार्ड या मेट्रो कार्ड खरीदे जा सकेंगे।
मेट्रो कोच के अंदर एक मीटर की दूरी पर बैठना अनिवार्य होगा।
मेट्रो कोच के भीतर एयर कंडीशनर्स कंट्रोल किया जाएगा, नई गाइड लाइन्स के तहत AC में ताज़ा हवा की मात्रा ज्यादा होगी।
मेट्रो स्टेशन, प्लेटफॉर्म और मेट्रो कोच के अंदर भीड़ न हो इसलिए मेट्रो स्टाफ, पुलिस और सिविल डिफेंस वोलेंटियर्स की तैनाती होगी।
मेट्रो में एंट्री के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य होगा, ऐसा न करने पर मेट्रो अधिकारियों या पुलिस को फाइन काटने की पावर होगी।
थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान यात्री का तापमान अधिक पाए जाने पर, दिल्ली मेट्रो में सफ़र करने की अनुमति नही मिलेगी।
कंटेनमेंट ज़ोन में मेट्रो स्टेशन नही खोले जाएंगे और ना ही बंद मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रुकेगी।
मेट्रो कोच में एक मीटर की दूरी पर ही यात्री सफर कर पाएंगे और किस सीट पर बैठना है और किस सीट पर नही बैठना है, इसके लिए बाकायदा मार्किंग भी की जाएगी। दिल्ली मेट्रो के सबसे ज्यादा भीड़ वाले स्टेशन पर यात्रियों को कंट्रोल करना सरकार के लिए एक चुनौती होगी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक सरकार के पास सबसे अधिक भीड़ वाले मेट्रो स्टेशन की जानकारी मौजूद है, ऐसे में स्टेशन पर सिविल वोलेंटियर्स की मदद से भीड़ को कंट्रोल किया जाएगा।
Saturday, June 27, 2020
दिल्ली मेट्रो को 1 जुलाई से चलाने की कवायद तेज, केंद्र लेगा अंतिम निर्णय
नई दिल्ली 3 महीने से बंद दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर कवायद एक बार फिर तेज हो सकती है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार आगामी 1 जुलाई से दिल्ली मेट्रो का संचालन शुरू करना चाहती है। दरअसल, लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली सरकार राजधानी में किसी भी सेवा पर रोक लगाने के पक्ष में अब नहीं है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली मेट्रो का संचालन 1 जुलाई से शुरू करने के मद्देनजर केंद्र सरकार को अनुरोध भरा पत्र लिखेगी। इसके बाद मेट्रो का संचालन 1 जुलाई से शुरू हो या नहीं? इस पर अंतिम मुहर केंद्र सरकार ही लगाएगी। अगले एक-दो दिनों के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से केंद्र सरकार के लिए अनुरोध भरा पत्र लिखा जा सकता है। अगर केंद्र सरकार की मंजूरी मिली तो आगामी 1 जुलाई से दिल्ली मेट्रो अपने पुराने रंग में रफ्तार भर सकती है।
बता दें कि पिछले दिनों एक अध्ययन सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि अब लोगों ने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर निर्भरता कम करनी शुरू कर दी है। लोग अपने निजी वाहन से चलने को तवज्जों दे रहे हैं। इससे दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ेगा तो प्रदूषण में भी इजाफा होगा।
मेट्रो संचालन के दौरान यात्रियों के लिए होंगे सख्त नियम
बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) की ट्रेनों में यात्रा के दौरान सख्य नियमों का पालन करना होगा। ये सख्य नियम मेट्रो स्टेशन से लेकर मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान लागू होंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...