Showing posts with label Murder. Show all posts
Showing posts with label Murder. Show all posts
Thursday, October 8, 2020
गाजियाबाद के विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की गोली मारकर हत्या
गाजियाबाद: बदमाशो के हौसले बुलंद, नतमस्तक है गाजियाबाद पुलिस, मॉर्निंग वॉक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बीजेपी उत्तर प्रदेश विधायक अजीतपाल त्यागी के मामा की हत्या, स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने दिया हत्या की वारदात को अंजाम, थान सिहानी गेट क्षेत्र के लोहिया नगर की घटना
Monday, August 24, 2020
गाजियाबाद में घर से बुलाकर युवक को गोलियों से भूना
गाजियाबाद :बीती रात यूपी के गाजियाबाद में एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी. मृतक के परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए हंगामा कटा और हाईवे भी जाम कर दिया. ये पूरा मामला जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र का है.
मोदीनगर थाना क्षेत्र में तिबड़ा रोड स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में सोमवार रात चर्चित दीपेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी अक्षय सांगवान (28) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक और कार से आए और अक्षय की हत्या के बाद बाइक मौके पर छोड़कर कार से फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली-मेरठ रोड स्थित जीवन अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख कई थानों की फोर्स और आरआरएफ मौके पर बुला ली गई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
गांव खंजरपुर निवासी अक्षय सांगवान वर्तमान में तिबड़ा रोड स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में रहता था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक व कार से आए आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और बात करने के बहाने अक्षय को बाहर बुलाया। करीब 10 मिनट तक बात करने के बाद उक्त लोगों ने अक्षय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। लहूलुहान होकर अक्षय जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर कार से भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन बैठे लोगों के पर दौड़े और लहूलुहान हालत में अक्षय को जीवन अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अक्षय की हत्या से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर लेटकर दिल्ली-मेरठ रोड जाम कर दिया। परिजनों को दिखाए बिना शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर ग्रामीण आक्रोशित थे।ग्रामीण मृतक अक्षय को सुपुर्द करने की मांग पर अड़े हुए थे। परिजनों ने यहां तक कह दिया वह अक्षय का शव देखने से पहले इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएंगे।
17 अप्रैल 2019 को तिबड़ा रोड पर तिबड़ा निवासी दीपेंद्र और दिप्पन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में अक्षय व उसके भाई सनी समेत अन्य आरोपियों को जेल भेजा था। दीपेंद्र हत्याकांड में अक्षय को भी गोली लगी थी। पुलिस अभिरक्षा में उपचार के बाद अक्षय को जेल भेजा गया था, हालांकि इलाज के लिए करीब तीन माह पहले ही कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा किया था।
एसपी ग्रामीण नीरज कुमार यादव का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर अक्षय की हत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Monday, July 27, 2020
गाजियाबाद सूटकेस में युवती की लाश मिली। शव की पहचान नहीं।
यूपी के गाजियाबाद में दिन निकलते ही सूटकेस में युवती की लाश मिली। शव की पहचान नहीं। साहिबाबाद क्षेत्र का मामला।
सूटकेस में मिली लाश पर एसपी सिटी मनीष मिश्र का कहना है ट्रांस हिंडन क्षेत्र साहिबा क्षेत्र के दशमेश वाटिका के पास एक अज्ञात महिला की लाश सूटकेस में बंद मिली है स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है प्रारंभिक जांच में महिला कपड़ों से नवविवाहिता प्रतीत होती है.
Sunday, July 19, 2020
दिल्ली निहाल विहार इलाके में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक महिला और उसके 2 बच्चों की घर के अंदर हत्या हुई से सनसनी मच गई. इस तिहरे हत्याकांड के बाद से मृतक महिला का पति गायब है. पुलिस शक के आधार पर पति की तलाश कर रही है. वारदात वाली जगह पर एक हथौड़ा मिला है जिससे आशंका है कि हत्या में उसका इस्तेमाल हुआ होगा.
पुलिस पहली नजर में महिला के पति को कसूरवार मान कर चल रही है क्योंकि वह घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. उसे पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा कि ऐसी हिंसक वारदात को कैसे और क्यों अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद पूरे निहाल विहार इलाके में सनसनी फैल गई. सड़कों पर लोगों को हुजून उमड़ गया है.
Saturday, July 18, 2020
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव में एक किसान की हत्या मचा इलाके में हडकम्प
ग्रेटर नोएडा मैं खेत पर गए युवक की हत्या की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. यह मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र के फ्लेदा गाँव का है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है. मृतक के शरीर पर चाकू के निशान भी दिखे है. युवक का शव खेत के पास ही पड़ा मिला है. पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र के फ्लेदा गाँव में युवक घर से खेत जाने की कहकर निकला था. घटना के मुताबिक युवक की हत्या अपहरण के बाद की गई मालुम होती है. इलाके में इस घटना से सनसनी फ़ैल गई.
कल शाम से गायब युवक का शव गांव के पास बम्बे में मिला . ईंट पत्थरो से कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. इससे पहले मृतक युवक के पिता की भी हत्या हो चुकी. पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है. जबकि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गई है. युवक की हत्या से इलाके में लोगो मे दहशत माहौल बना हुआ है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...