Saturday, July 18, 2020

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव में एक किसान की हत्या मचा इलाके में हडकम्प


ग्रेटर नोएडा मैं खेत पर गए युवक की हत्या की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. यह मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र के फ्लेदा गाँव का है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है. मृतक के शरीर पर चाकू के निशान भी दिखे है. युवक का शव खेत के पास ही पड़ा मिला है. पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है. 
मिली जानकारी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र के फ्लेदा गाँव में युवक घर से खेत जाने की कहकर निकला था. घटना के मुताबिक युवक की हत्या अपहरण के बाद की गई मालुम होती है.  इलाके में इस घटना से सनसनी फ़ैल गई. 
कल शाम से गायब युवक का शव गांव के पास बम्बे में मिला . ईंट पत्थरो से कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. इससे पहले मृतक युवक के पिता की भी हत्या हो चुकी. पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है. जबकि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गई है.  युवक की हत्या से इलाके में लोगो मे दहशत माहौल बना हुआ है.  

No comments:

Post a Comment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ...