Monday, July 27, 2020

गाजियाबाद पुलिस ने खाड़ी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 500 लोगों को ठगने वाले एक कबूतरबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है जो विदेश में नौकरी के नाम करोड़ों की ठगी करते हैं

अधिकारियों ने बताया कि नियमित जांच के दौरान रविवार रात इंदिरापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अंशु जैन ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी के दौरान उसमें से 10 फर्जी पासपोर्ट बरामद हुए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कालानिधी नैथनी ने एजेंसी को बताया कि फरमान और आदित्य सोनी नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए उनके सम्पर्क में आए 500 लोगों को ठग चुके हैं.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि खाड़ी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उनके वैशाली स्थित कार्यालय पर छापेमारी भी की गई. एसएसपी ने बताया कि उनके साथियों की तलाश जारी है.

No comments:

Post a Comment

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी के टावर बी के पास एक बार फिर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ...