Thursday, July 16, 2020

गौर सिटी में कोरोना संक्रमण के कारण पहली मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी हाउसिंग सोसायटी गौर सिटी में गुरुवार की सुबह संक्रमण की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद पूरी हाउसिंग सोसाइटी के लोग गमजदा और दहशत में हैं युवक को बीमार होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई

 गौर सिटी वन के 6th एवेन्यू में रहने वाले 36 वर्षीय युवक में करोना वायरस के संक्रमण  दिखाई दिए थे  हाउसिंग सोसायटी के बी टावर में परिवार के साथ रहते थे उनकी जांच करवाई गई जिनमें उन्हें करुणा वायरस से पॉजिटिव पाया गया था टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ  भाग्य पूर्ण ढंग से गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई इस घटना की जानकारी हाउसिंग सोसाइटी में मिलने के बाद से लोग  बेहद परेशान हैं

 मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर स्वास्थ विभाग की निगरानी में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं  सोसायटी के निवासियों ने बताया कि युवक नौकरी पेशा थे वह अमेजॉन में कार्यरत थे और पिछले करीब 3 महीने से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे वह संक्रमण की चपेट में कैसे आए स्वास्थ विभाग अभी इसी बारे में पता नहीं लगा पाया है परिवार के बाकी सदस्यों का भी करोना वायरस  टेस्ट करवाया गया है रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 5 जुलाई को ग्रेटर नोएडा शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया था करीब 12 दिनों से उनका इलाज किया जा रहा था उनकी हालात सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती चली गई उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर भी रखा गया डाक्टरों ने बचाने की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली

 आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है गुरुवार को जिले में 143 नए मरीज रिपोर्ट किए गए जबकि संक्रमण की चपेट में आए दो लोगों की मौत भी हुई अब तक जिले में 33 लोगों की जान इस महामारी के कारण जा चुकी है गौतम बुध नगर में मरीजों का आंकड़ा 3862 हो चुका है या संख्या पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है अभी जिले के कोविड-19 अस्पतालों में 947 लोगों का इलाज किया जा रहा है

No comments:

Post a Comment

LIVE INTERVIEW VIRAL METRO VIDEO BOY SUNDAY | 8 PM

LIVE INTERVIEW VIRAL METRO VIDEO BOY SUNDAY | 8 PM HOSH KHABAR ONLINE NEWS