Showing posts with label UP Lockdown Update. Show all posts
Showing posts with label UP Lockdown Update. Show all posts

Wednesday, July 15, 2020

यूपी में नहीं होगा लॉकडाउन, सरकार ने बताया- हर हाल में खुलेंगे पांच दिन बाजार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार तथा देश के अन्य राज्यों में फिर से लॉकडाउन का फैसला किया गया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लगाने की अटकलें थी. हालांकि, यूपी सरकार ने बुधवार को इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सूबे के हर जिले में बाजार हफ्ते में पांच दिन खुलेंगे.

प्रदेश के गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान यह पाया कि कुछ जिलों में सोमवार से शुक्रवार को बाजारों को अब भी बंद करने का आदेश दिया गया है. इस पर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि सभी जिलाधिकारी, मुख्य सचिव और शासन की ओर से दिये गये आदेश का कड़ाई से पालन करें.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार हर जिले में बाजार हफ्ते में पांच दिन हर हाल में खुले रहेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में पांच दिन बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलने में कोई विपरीत परिस्थिति सामने नहीं आयेगी.

यूपी में लॉकडाउन की अफवाह
सीएम योगी का यह आदेश ऐसे वक्त आया है जब पड़ोसी राज्य बिहार में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक फिर से बंद घोषित करने का फैसला किया गया है. इसके अलावा कर्नाटक समेत देश के करीब 12 राज्यों के विभिन्न इलाकों में स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार बंद लागू किया जा रहा है. माना जा रहा था कि उत्तर प्रदेश में भी तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यहां भी फिर बंद लागू किया जा सकता है.

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा. राज्य में निर्धारित मानक से नीचे की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इसके प्रति सबको निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने से स्वच्छता पर भी अच्छा असर पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कोविड जांच के मामले में अब तक सिर्फ तमिलनाडु और महाराष्ट्र से पीछे है. हालांकि इन राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में संक्रमण के मामले कई गुना कम हैं. अवस्थी ने कहा कि गाजियाबाद में इसी महीने एक नई कोविड जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी और जल्द ही रोजाना 50 हजार नमूनों की जांच होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जांच के मामले में उत्तर प्रदेश को इस माह के अंत तक शीर्ष पर पहुंचाया जाए.

Tuesday, July 14, 2020

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में वीकेंड लॉकडाउन के एडवाइजरी जारी, सबको इन नियमों का पालन करना पड़ेगा

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के कारण फैल रही महामारी पर नियंत्रण करने के लिए नए नियम कायदे जारी किए हैं  जिनके तहत अब प्रत्येक सप्ताह वीकेंड का लॉकडाउन लागू रहेगा या अलग डाउन शुक्रवार की रात 10:00 बजे से शुरू  वह करेगा और सोमवार की सुबह 5:00 बजे तक चलेगा इस दौरान क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते इसे लेकर लोगों के मन में तमाम सवाल हैं इन सवालों का जवाब देने के लिए गौतम बुध नगर और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है एडवाइजरी के तहत ही लोगों को आवागमन और लॉक डाउन के नियमों का पालन करना है

 गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई की ओर से बताया गया कि 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने वीकेंड लॉक डाउन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं हमने वह सारे दिशा निर्देश गौतम बुध नगर जिले में लागू कर दिए हैं नई व्यवस्था के तहत अब सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुलेंगे रोजाना प्रात 9:00  बजे बाजार खोले जाएंगे दिनभर सभी तरह की गतिविधियां संचालित होंगी रात 9:00 बजे से पहले बाजार बंद कर दिए जाएंगे  बाजार इस तरह बंद किए जाएं कि 9:00 बजे तक सभी व्यापारी कारोबारी और ग्राहक अपने घर  पहुंच जाएं शुक्रवार की रात 9:00 बजे बाजार बंद होंगे रात 10:00 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा  जो सुभाष सोमवार 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ,बैंक ,अस्पताल के नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर अस्पताल ,डाकघर खुले रहेंगे ठीक वही व्यवस्था गाजियाबाद में भी रहेगी गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश जिले में लागू कर दिए गए हैं

 सोशल डिस्टेंसिंग का नियमों का पालन होगा

 जिला प्रशासन का कहना है कि सामान्य दिनों के अलावा वीकेंड के दिनों में जो संस्थान खोलेंगे उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सख्ती के साथ करना होगा दुकानदारों को खुद भी मास्कलेस पहनने होंगे जो ग्राहक मास्क पहन के नहीं आएंगे उन्हें कोई भी सामान नहीं दिया जाएगा   
 स्वास्थ्य विभाग पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर रूप से निरीक्षण करेंगे बाजारों में आने वाले ग्राहक और दुकानदार अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर नहीं आएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी जुर्माना भी लगाया जाएगा ऐसे  प्रतिष्ठानों को सील कर दिया जाएगा

 उद्योग इकाइयों पर बंदी लागू नहीं होगी
 इस लॉक डाउन के तहत लागू किए गए प्रतिबंध तमाम बाजारों, हॉट ,मंडी ,मॉल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लागू होंगे या पाबंदी आवश्यक वस्तुओं स्वास्थ्य सेवाओं जरूरी सेवा उद्योग का युग पर लागू नहीं किए गए हैं उद्योग इकाइयों को सोशल डिस्टेंसिंग के मेडिकल के तहत नियंत्रण काम करती रहेंगी इस संबंध में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने उद्यमियों को जानकारी उपलब्ध करवा दिया है

Saturday, July 11, 2020

उत्तर प्रदेश में लागू है 55 घंटों का लॉकडाउन, जानें कैसा है इसका असर

उत्तर प्रदेश में कल यानी शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन शुरू हो चुका है. इस लॉकडाउन के तहत सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति है. यूपी और दिल्ली की सीमा पर भी यह असर साफ दिख रहा है, उन्हीं लोगों और वाहनों को दिल्ली से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होने दिया जा रहा है, जो एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए हैं और जिनको पहले के लॉकडाउन के दौरान भी छूट मिली हुई थी. लेकिन इस लॉकडाउन में पहले के लॉकडाउन की तुलना में एक चीज फर्क है और वह यह है कि इस नए लॉकडाउन में धार्मिक स्थल खुले हुए हैं.

बिना पास के लोगों और गाड़ियों को बॉर्डर से ही भेजा जा रहा है वापस

दिल्ली-नोएडा सीमा पर इस लॉकडाउन का खासा असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, बैरिकेट्स लगाए गए हैं. इनके जरिए एक एक गाड़ी और शख्स की पड़ताल करने के बाद ही उनको उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होने दिया जा रहा है. अगर किसी शख्स के पास अनुमति नहीं है, तो उसको उत्तर प्रदेश की सीमा से ही वापस दिल्ली भेजा जा रहा है. इस वजह से उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

दिल्ली जाने वाले रास्ते पर कहीं कोई रोक नहीं

इसी के विपरीत उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर कहीं कोई रोक नहीं है और ना ही गाड़ियों की कोई कतार है. यानी कि साफ है कि दिल्ली में क्योंकि लॉकडाउन नहीं है लिहाजा उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले लोगों को वैसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है.


बाजारों में भी दिख रहा है 55 घंटे के लॉकडाउन का असर

55 घंटे के लॉकडाउन का असर बाजारों में भी दिख रहा है. नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर शहरों के बड़े बाजार पूरी तरह बंद हैं. सिर्फ वही दुकान खुली है जो एसेंशियल सर्विसेज से जुड़ी हुई है. लॉकडाउन का सही से पालन हो इसके लिए बाजारों में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है जो यह सुनिश्चित कर रहा है कि सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज से जुड़ी हुई दुकानें हीं खुले और बाजार में लोग बेवजह ना निकलें.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...