Showing posts with label Noida News. Show all posts
Showing posts with label Noida News. Show all posts

Monday, February 9, 2026

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, बड़ा सड़क हादसा!

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, बड़ा सड़क हादसा सेक्टर-62 में टेंपो खड़े ट्रक से टकराया घायल चालक को बचाने पहुंचे लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर भीषण हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर घायल पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती निजी अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की हालत नाजुक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर से कई लोग हवा में उछले सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

Monday, April 11, 2022

नोएडा इंसाफ के लिए भटक रही गैंग रेप पीड़िता

हालात ए नोएडा
नोएडा: इंसाफ के लिए भटक रही गैंग रेप पीड़िता, पति की जमानत के नाम पर हुआ था गैंगरेप " महिला बैनर लेकर पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर ऑफिस पहुंची ' मैं गैंगरेप पीड़िता हूं मुझे न्याय दो दोषियों को गिरफ्तार करो...!

Saturday, November 6, 2021

नोएडा प्रधिकरण का दिवाली तोहफा,कल से खुलेगा सेक्टर 71 अंडरपास का दूसरा हिस्सा

नोएडा प्रधिकरण का दिवाली तोहफा,कल से खुलेगा सेक्टर 71 अंडरपास का दूसरा हिस्सा, अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली तक नॉन स्टॉप दौड़ेंगे वाहन.

Sunday, May 30, 2021

नोएडा रेव पार्टी पर पुलिस का छापा,ATS सोसायटी की घटना

नोएडा: रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 6 युवती और 9 युवक गिरफ्तार किए गए, हुक्का, कई तरह के नशीले पदार्थ बरामद, फेज 2 थाने की ATS सोसायटी की घटना.

Sunday, May 23, 2021

नोएडा ब्लैक फंगस और कोविड के इंजेक्शनों की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार

नोएडा:ब्लैक फंगस और कोविड के इंजेक्शनों की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार,नामी अस्पताल का सुपरवाईजर भी शामिल
नोएडा थाना सेक्टर-58 पुलिस ने अपोलो फार्मेसी में सुपरवाईजर के द्वारा ब्लैक फंगस की बीमारी मे काम आने वाले इंजेक्शन की काला बाजारी करने वाले दो आरोपी अनुराग कुमार और अंकित भट्ट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनको नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के पास सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 02 इंजेक्शन AMPHOTERICIN (ब्लैक फंगस की बीमारी में काम आने वाली दवा) बरामद किए है। 

Wednesday, May 19, 2021

नोएडा पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए सांसों का काला कारोबार करके,चार गुना दाम में बेचते थे

नोएडा:कोरोना वायरस के इस भयावह काल में भी कुछ सांसों का काला कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मगर गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तत्परता से उनके काले मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे हैं।नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने बुधवार को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से कब्जे से 3 ऑक्सीजन सिलेंडर,4 ऑक्सिजन मास्क,1 गैस सिलेंडर ऑक्सीजन गैस 42 लीटर,5 मोबाइल,3000 रुपए कैश और 2 कार बरामद किया है।पुलिस सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tuesday, May 18, 2021

हड़ताल करने पहुंचे सफाई कर्मचारी प्राधिकरण कार्यालय, नहीं मिला वेतन

नोएडा में तैनात सफाई कर्मचारियों ने नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना देने पहुंच गए है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे समय में उनको परेशान क्यों किया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनको भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर पहुंचे.

Saturday, May 15, 2021

नोएडा सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नोएडा:सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां से सड़क मार्ग के जरिए नोएडा के सेक्टर से इंदिरा गांधी कला केंद्र के लिए हुए रवाना वहां वैक्सीनेशन बूथ  का करेगे निरीक्षण।

Thursday, May 13, 2021

नोएडा थाना फेज 3 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा थाना फेज 3 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार। शुक्रवार अलसुबह पृथला चौराहे से ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई मुठभेड़।

Saturday, August 1, 2020

नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह की नई पहल, महिला सुरक्षा हेतु पुलिस थानों में नई पैट्रोलिंग टीम 'स्वयंसिद्ध' का गठन एवं हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

नोएडा गौतमबुद्धनगर कमिश्नरी में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु एक नई पैट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है, जिसके लिए 100 स्कूटी उपलब्ध करायी गई हैं, जिनका आवंटन अलग-अलग थानों में संवेदनशीलता के आधार पर किया गया है।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने पुलिस कमिश्नरेट, नोएडा, सेक्टर-108 में आयोजित एक कार्यक्रम में इस नई पेट्रोलिंग टीम का उद्घाटन किया तथा हरी झण्डी दिखाकर पुलिस थानों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी के लिए महिला सुरक्षा अत्यन्त प्राथमिकता का विषय है। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के उपरान्त महिलाओं की सुरक्षा हेतु नये प्रयोगों एवं नई व्यवस्थाओं पर निरन्तर कार्य हो रहा है। महिला चैपाल, थाना स्तर पर महिला सुरक्षा इकाई का गठन एवं नॉलिज पार्क पुलिस थाने पर स्थापित फैमिली डिस्प्ले रेसोल्यूशन क्लीनिक, इन नये प्रयोगों के कुछ उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए एक नई महिला पैट्रोलिंग टीम का गठन किया जा रहा है, जिसकी सम्पूर्ण कार्यवाही का संचालन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया जायेगा इस कारण इस टीम का नाम "स्वयंसिद्ध" रखा गया है। पैट्रोलिंग टीम में महिला उ0नि0, मु0आ0 व आरक्षी रहेंगे। पैट्रोलिंग टीम के लिए 100 स्कूटी उपलब्ध कराई गई है तथा पैट्रोलिंग करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरा एवं बैटन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका आवंटन अलग अलग थानों पर संवेदनशीलता के आधार पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा की इस योजना को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर वासियों विशेषकर खासकर महिलाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव प्राप्त किये गये, जिसके आधार पर ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर और अधिक पैट्रोलिंग एवं पुलिस उपस्थिति की आवश्यकता है। इन सुझावों एवं थाना स्तर से आंकलन के आधार पर सभी थानों के पैट्रोलिंग शेड्यूल पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा कार्यालय द्वारा तैयार किये गये हैं, जिसके तहत 163 हॉट स्पॉटस पर पैट्रोलिंग की सेवाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन हॉट स्पॉट में प्रमुख विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं इस प्रकार की फैक्ट्रियां जहां देर शाम तक महिलाएं कार्यरत रहती है, मैट्रो स्टेशन के आस पास के स्थान, ऑटो स्टैण्ड आदि सम्मिलित है। इन हॉट स्पॉटस की सूची को समय-समय पर गौतमबुद्धनगर वासियों के सुझाव के आधार पर अद्यतन किया जायेगा। कोरोना की समस्या से मुक्त होने पर स्कूल, कॉलेज की छात्राओं एवं गैर सरकारी महिला संगठनों के सदस्यों को इस योजना में सहयोगी बनाने का भी विचार है।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली, पुलिस उपायुक्त गण, अपर पुलिस उपायुक्त गण, सहायक पुलिस आयुक्त गण आदि उपस्थित थे।

Tuesday, July 28, 2020

नोएडा हत्या से मची सनसनी, सेक्टर 15 में बुजुर्ग महिला के साथ हुई वारदात

नोएडा हत्या से मची सनसनी, सेक्टर 15 में बुजुर्ग महिला के साथ हुई वारदात, म्रतक महिला की उम्र 70 साल बताई जा रही है, लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान हुई वारदात, मौके पर पहुँची पुलिस कर रही है जांच, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा नोएडा के थाना 20 का मामला.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...