Showing posts with label Rain. Show all posts
Showing posts with label Rain. Show all posts

Wednesday, July 22, 2020

दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज मंगलवार के बाद बुधवार को भी बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाने के बाद अब यहां दिल्ली से लेकर गाजियाबाद और गुरुग्राम तक बारिश हो रही है। मौसम बेहद सुहाना हो गया है।

कल से हो रही इस बारिश से लोगों ने लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत पाई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस पूरे हफ्ते बारिश होगी।

Tuesday, July 21, 2020

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से जलभराव शुरू वाहन चालक परेशान

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो रही है। 
मानसून की मेहरबानी से रविवार को हुई तेज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली का मौसम दो-तीन दिन कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कम ही रहेंगे। 
बारिश से एक बार फिर दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की खबरें आ  रही हैं। आइटीओ इलाके में जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।  नोएडा में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। रविवार को भी दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बारिश हुई थी। ग्रेटर नोएडा में भी तेज  बारिश हो रही है।  बुधवार को भी दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों में ठीकठाक बारिश होने व राहत का यह दौर अभी ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...