Showing posts with label LPG. Show all posts
Showing posts with label LPG. Show all posts

Wednesday, June 30, 2021

सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़े,घरेलू सिलिंडर अब दिल्ली में 834.50 रुपए में

दिल्ली:रसोई गैस की कीमत फिर से बढ़ गई है।
इस बार एलपीजी सिलेंडर 25.50 रुपये महंगा हो गया है।
अब दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 834.50 रुपये प्रति  हो गई है।
अभी तक 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 809 रुपये में बिक रहा था।
सिर्फ 2021 में ही यानी महज 6 महीनों में गैस सिलेंडर की कीमत करीब 140 रुपये बढ़ चुकी है।

Tuesday, July 21, 2020

अगली बार गैस सिलिंडर लेने से पहले देख लें ये अहम चीज,बड़े हादसे से बचना है तो

जो गैस सिलिंडर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी एक्सपायरी डेट भी होती है? क्या आप जानते हैं,नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं, इसे जानने का तरीका। आपके घर में आने वाले सिलिंडर एक्सपायर डेट के हो सकते हैं, जो खतरनाक है। इसलिए जरूरी है कि जब भी सिलिंडर आए तो आप उसकी एक्सपायरी डेट की जांच कर लें। आइए जानते हैं इसका तरीका।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों ही कंपनियों के एलपीजी सिलिंडर में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। इसमें दो पत्तियों पर सिलिंडर का वजन और तीसरी पत्ती में कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह वास्तव में सिलिंडर की एक्सपायरी डेट होती है। 

आइए जानते हैं आप कैसे सिलिंडर की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं।

आपने देखा होगा कि सिलिंडर की पट्टी पर ए-22, बी-24 या सी-23, डी-21 लिखा होता है। इन चारों अक्षरों को महीनों में बांटा गया है-

ए का मतलब जनवरी से मार्च तक

बी का मतलब अप्रैल से जून तक

सी का मतलब जुलाई से सितंबर तक

डी का मतलब अक्तूबर से दिसंबर तक होता है। 


ए, बी, सी और डी अंकों के बाद लिखी संख्या एक्सपायरी वर्ष होती है। यानी अगर पट्टी पर डी-22 लिखा है तो सिलिंडर दिसंबर 2022 को एक्सपायर हो जाएगा।
हर एलपीजी गैस सिलिंडर को इस्तेमाल करने की एक समयसीमा होती है। इस अवधि के बाद सिलिंडर की टेस्टिंग करवानी होती है। यदि टेस्टिंग में सिलिंडर इस्तेमाल करने लायक नहीं निकलता तो इसे मार्केट से हटा दिया जाता है। किसी भी नए सिलिंडर की टेस्टिंग 10 से 15 साल में करानी होती है। वहीं पुराने सिलिंडर की टेस्टिंग हर पांच साल में करवानी जरूरी है।

आगे जानते हैं सिलिंडर की टेस्टिंग कहां होती है।
गैस सिलिंडर प्लांट में सिलिंडर की जांच की जाती है। कई बार लोग सालों तक सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे में इस तरह के सिलिंडर की जांच बहुत जरूरी हो जाती है। अगर जांच नहीं करवाई गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...