Showing posts with label Today Carona Update. Show all posts
Showing posts with label Today Carona Update. Show all posts
Thursday, July 16, 2020
देश में अब 10 लाख से ज्यादा मरीज, पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा करीब 35 हजार मामले
भारत में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित एक दिन में रिकॉर्डतोड़ नए मरीज सामने आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 35 हजार के करीब कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं. इसी के साथ देश में इस घातक वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गया है. जबकि एक ही दिन में 687 मरीजों की मौत भी हो गई है. जिसे मिलाकर अब तक देश में मृतकों की संख्या 25 हजार के पार हो गई है.
Wednesday, July 1, 2020
महज 5 दिन में केस पांच से छह लाख हो गए; यह 1 लाख मामले बढ़ने की सबसे तेज रफ्तार; शुरुआती एक लाख मामले होने में 110 दिन लगे थे देश में कोरोना के मामले 6 लाख पार
देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा बुधवारको 6 लाख के पार हो गया। सिर्फ 5 दिन में ही कोरोना मरीज 5 लाख से बढ़कर 6 लाख हो गए। 26 जून को संक्रमितों की संख्या 5लाख के पार हुई थी। देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई।
फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी हो गई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और4 से 5 लाख मामले होने में 6 दिन लगे। अब 5 से 6 लाख मामले होने में केवल 5 दिन लगे।
मतलब अब हर 5 दिन में एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगले तीन से चार दिनों मेंभारत, रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएगा।
154 दिनों में 6 लाख केस सामने आए
अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार अभी भी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 86 दिनों में 6 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में इतने मामले होने में 154 दिन लगे। यह तब है जब भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। हालांकि, अब यह रफ्तार अन्य देशों के मुकाबले काफी तेज हो गई है। दुनिया में भारत इकलौता देश रह गया है, जहां संक्रमण के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...