Wednesday, July 1, 2020

 महज 5 दिन में केस पांच से छह लाख हो गए; यह 1 लाख मामले बढ़ने की सबसे तेज रफ्तार; शुरुआती एक लाख मामले होने में 110 दिन लगे थे देश में कोरोना के मामले 6 लाख पार

देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा बुधवारको 6 लाख के पार हो गया। सिर्फ 5 दिन में ही कोरोना मरीज 5 लाख से बढ़कर 6 लाख हो गए। 26 जून को संक्रमितों की संख्या 5लाख के पार हुई थी। देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई।
फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी हो गई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और4 से 5 लाख मामले होने में 6 दिन लगे। अब 5 से 6 लाख मामले होने में केवल 5 दिन लगे।
मतलब अब हर 5 दिन में एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगले तीन से चार दिनों मेंभारत, रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएगा।

154 दिनों में 6 लाख केस सामने आए

अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार अभी भी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 86 दिनों में 6 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में इतने मामले होने में 154 दिन लगे। यह तब है जब भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। हालांकि, अब यह रफ्तार अन्य देशों के मुकाबले काफी तेज हो गई है। दुनिया में भारत इकलौता देश रह गया है, जहां संक्रमण के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

जान से बढ़कर है क्या रील!

उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा इन रीलबाजों के खिलाफ ,ऐसे काम नहीं चलेगा क्योंकि चालान करने से इन पर फर्क नहीं पड़ता ,कोर्ट में...