Showing posts with label Noida Carona Update. Show all posts
Showing posts with label Noida Carona Update. Show all posts

Thursday, July 16, 2020

गौतमबुद्ध नगर पर टूटा कोरोना का कहर, 2 मरीजों की मौत, 143 और चपेट में आए

गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार सुबह तक आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में 143 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, 24 घंटे में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हुई है. कोरोना वायरस की वजह से गौतम बुद्ध नगर में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. 24 घंटे 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक कोरोना जांच रिपोर्ट में 143 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

मनोज कश्यप ने बताया कि इनको मिलाकर जिले में अब तक 38,62 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं. जिनमें 2,878 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं 947 लोगों का इलाज यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने बताया कि जो मरीज आज पाए गए हैं, उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है. कोरोना वायरस की वजह से जिले में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है.

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिले कई बड़े कदम उठाए गए हैं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक विशेष अभियान के तहत निषिद्ध क्षेत्र और संवेदनशील जगहों पर 17 जुलाई से 20 जुलाई तक शिविर लगाकर कोरोना के संभावित संक्रमित लोगों की जांच की जा रही है.

Wednesday, July 1, 2020

गौतम बुद्ध नगर में 31 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, इन नियमों का करना होगा पालन

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में कोरोना के 58 नए केस पाए गए हैं और संक्रमित मामलों की संख्या 2362 हो गई है. कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. 17 लोग 24 घंटे के अंदर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं.

नोएडा: पूरे देश में एक जुलाई, बुधवार से अनलॉक 2.0 शुरू हुआ है, लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के मामलों को देखते हुए यहां 31 जुलाई तक धारा 144 लागू रखने का फैसला लिया गया है. अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई तक अनलॉक-2 घोषित किया है. उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर जनपद गौतम बुद्ध नगर में पहले से जारी धारा 144 को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है.

इनपर जारी रहेगा प्रतिबंध
अपर उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत समस्त स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक/ प्रशिक्षण/ कोचिंग/ संस्थान इत्यादि 31 जुलाई तक बंद रहेंगे. समस्त सिनेमा हॉल/ जिम/ तरणताल/ मनोरंजन पार्क/ थिएटर / सभागार/ असेंबली हॉल और इस प्रकार के अन्य स्थान अग्रिम आदेशों तक नहीं खोले जाएंगे. समस्त सामाजिक/ राजनैतिक/ खेल/ मनोरंजन/ शैक्षिक/ सांस्कृतिक/ धार्मिक कार्यक्रम अन्य सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी.

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई रात्रि तक रात 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी व्यक्ति/ वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर).

65 वर्ष से अधिक आयु के समेत इन लोगों को रहना होगा घर के अंदर

उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, एक से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे घरों के अंदर ही रहेंगे. शिवाय ऐसी परिस्थितियों में जिनमें स्वास्थ संबंधी आवश्यकता हेतु बाहर निकलना जरूरी होगा. सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क/ फेस कवर के नहीं निकलेगा एवं सार्वजनिक स्थान पर थूकना वर्जित है.

31 जुलाई 2020 तक लागू रहेगा यह आदेश

अधिकारी ने कहा कि यह आदेश 31 जुलाई 2020 तक लागू रहेगा. इसका उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में केवल चिकित्सीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की पूर्ति को छोड़कर, अन्य किसी भी व्यक्ति का अंदर और बाहर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...