Showing posts with label school. Show all posts
Showing posts with label school. Show all posts

Saturday, October 10, 2020

19 अक्तूबर से खुल रहे हैं यूपी में स्कूल,सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

उत्तर प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल 19 अक्तूबर से खुल रहे हैं।उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के बीच स्कूलों के संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।  इन दिशा निर्देशों का पालन अभिभावकों और स्कूल प्रशासन दोनों को करना होगा। शनिवार देर शाम यूपी के  उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि दिशा निर्देशों के अंतर्गत स्कूलों को स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों से लिखित सहमति लेनी होगी कि वह अपने बच्चे को स्कूल भेजने को तैयार हैं या नहीं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कन्टेनमेंट जोन में किसी भी क्लास का कोई स्कूल नहीं खुलेगा। सभी स्कूलों को दो पालियों में चलाया जाएगा। पहली पाली में कक्षा 9 व 10 और दूसरी पाली में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को बुलाया जाए। एक दिन में एक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जा सकेगा। शेष विद्यार्थियों को दूसरे दिन बुलाया जाएगा। विद्यालय में उपस्थिति के लिए लचीला रुख अपनाया जाएगा और किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। स्कूल बुलाने में उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर रखा जाए, जिनके पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यदि विद्यार्थी घर पर रहते हुए ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहें तो यह सुविधा उन्हें दी जाए।

क्लास में बच्चों को एक दूसरे से कम से कम छह फुट की दूरी पर ही बैठाया जा सकेगा।  हर पाली के बाद स्कूल सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूलों में सैनेटाइजर, हैण्डवाश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा। प्रवेश व छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिसटेंसिंग का पालन करवाया जाएगा। एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी। स्कूलों में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल बस या वैन आदि को भी रोज सैनिटाइज करवाया जाएगा। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाएंगे। 

स्वास्थ्य, स्वच्छता व अन्य सुरक्षा प्रोटोकाल के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें। 

Wednesday, September 2, 2020

गाजियाबाद वसुंधरा के जयपुरिया स्कूल पर डीएम ने लगाया एक लाख का जुर्माना

गाजियाबाद 
वसुंधरा के जयपुरिया स्कूल पर डीएम ने लगाया एक लाख का जुर्माना
डीएलएफ साहिबाबाद की मान्यता रद्द करने के निर्देश
सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से मांगा गया 3 दिनों में जवाब 
डिस्ट्रिक्ट फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई.

Thursday, June 25, 2020

अक्टूबर से पहले स्कूलों का खुलना मुश्किल, मंत्रालय ने दिए संकेत

आने-वाले महीनों में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार की आशंकाओं के बीच स्कूलों का फिलहाल अक्टूबर से पहले खुलना मुश्किल है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद इसके संकेत दिए है। ऐसे में मंत्रालय ने आनलाइन पढ़ाई की भी मुहिम को और तेज किया है। स्कूलों से आनलाइन क्लास लगाने और छात्रों को उससे जोड़ने के निर्देश दिए है। साथ ही स्कूलों के लिए प्रस्तावित 12 नए टीवी चैनलों को लांच करने की योजना पर भी काम तेज किया गया है।

नए शैक्षणिक सत्र को लेकर होगी समीक्षा
मंत्रालय ने इससे पहले स्कूलों के अगस्त तक खुलने की उम्मीद जताई थी। लेकिन हाल ही में दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। मंत्रालय ने हाल ही में यूजीसी को भी परीक्षाओं और नए शैक्षणिक सत्र को लेकर जारी गाइड लाइन की नए सिरे से समीक्षा करने को कहा है।


केंद्रीय विद्यालयों में आनलाइन पढ़ाई शुरु
इस बीच मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय विद्यालयों में आनलाइन पढ़ाई शुरु हो गई है। छात्रों को हर दिन दो से तीन घंटे आनलाइन पढ़ाया जा रहा है। इस दौरान नोट्स आदि भी तैयार कराने का काम शुरु कर दिया है। हालांकि अभी हर दिन सभी विषय नहीं पढ़ाए जाते है। बल्कि इन्हें तीन से चार दिन ही पढ़ाया जा रहा है। इस बीच छात्रों की उपस्थिति भी जरूरी की गई है। हाल में शुरु हुई आनलाइन क्लास में जो बच्चे नहीं शामिल हो रहे है, उन्हें लेकर स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज किए है। साथ ही कहा है कि वह बच्चे को आनलाइन क्लास से अनिवार्य रूप से जोड़े। संगठन से जुड़े अधिकारियों की मानें तो मौजूदा समय में जो परिस्थितियां बनी हुई है, उनमें फिलहाल आनलाइन ही पढ़ना होगा। इसके जरिए कब तक पढ़ना होगा, यह कहना मुश्किल है।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...