Saturday, November 7, 2020

मम्‍मी-पापा की राह देखते गाजियाबाद में 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरा मासूम मौत

गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके की पॉश सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोसाइटी की चौदहवीं मंजिल पर रहने वाला करीब 4 वर्षीय मासूम बच्चा अपनी बालकनी से जमीन पर आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार के अलावा सोसाइटी में भी मातम पसरा हुआ है।
कॉलोनी में रहने वाली सीमा नाम की महिला ने बताया कि नवनीत कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और अपने परिवार के साथ 14 वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रहते हैं। देर शाम नवनीत और उनकी पत्नी किसी काम से बाजार गए थे और अपने 4 वर्षीय बेटे तेजस को घर में ही अकेला छोड़ कर गए थे। तेजस बालकनी में 2 स्टूल लगाकर नीचे की तरफ अपनी मम्मी पापा की राह जोह रहा था। अचानक बच्चे का संतुलन बिगड़ा और वह अपने घर की बालकनी से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई।
जैसे ही बच्चा नीचे गिरा तो आसपास के लोग भी मौके पर दौड़े और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बच्चा जिंदगी हार चुका था। सीमा ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरी कॉलोनी में शोक छाया हुआ है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चा घर पर अकेला था उसके मम्मी पापा बाजार गए थे जिस बालकनी से बच्चा गिरा है। उस बालकनी में दो स्टूल पाए गए हैं ।अंदाजा लगाया जा रहा है। कि बच्चा स्कूल लगाकर अपने मम्मी पापा को देख रहा था, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

Wednesday, November 4, 2020

Tuesday, November 3, 2020

गाजियाबाद मसूरी डासना अध्यात्मिक नगर रेलवे स्टेशन के पास झुंडों ( हरे पेडों ) में लगी आग

गाजियाबाद:मसूरी डासना अध्यात्मिक नगर रेलवे स्टेशन के पास झुंडों ( हरे पेडों ) में लगी आग,
आग लगातार ले रही है विकराल रूप
तस्वीरें आपकी स्क्रीन पर

Monday, November 2, 2020

नोएडा सेक्टर 63 में अनियंत्रित बस ने लोगों को रौंदा एक की मृत्यु,तीन की हालत गंभीर

नोएडा सेक्टर 63 में अनियंत्रित बस ने लोगों को रौंदा एक की मृत्यु,तीन की हालत गंभीर बस ड्राइवर गिरफ्त में पूछताछ जारी.

Sunday, November 1, 2020

गाजियाबाद राज्यसभा सांसद के आवास पर सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की कार्बाइन से गोली लगने से हुई मौत

गाजियाबाद: राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के आवास पर सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की कार्बाइन से गोली लगने से हुई मौत, एसएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा, सिपाही गौरव 2011 बैचका है और बागपत के सरूरपुर के रहने वाला है।

गाजियाबाद थाना साहिबाबाद के अर्थला संजय कॉलोनी में चोरों ने दिया चोरी को अंजाम

गाजियाबाद:थाना साहिबाबाद के अर्थला संजय कॉलोनी में चोरों ने दिया चोरी को अंजाम,घर के अंदर रखा बेटी की शादी करने के लिए जेवर और ₹270000 कैश पर किया हाथ साफ.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...