Friday, July 2, 2021

गर्भवती पत्नी का रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव,बीएसएफ जवान पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट:चिपियाना स्थित पंचशील कॉलोनी में रहने वाले बीएसएफ के जवान की गर्भवती पत्नी का शव गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। गाजियाबाद पुलिस ने पहचान न होने पर महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के फोटो और कपड़े सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद शव की पहचान हुई है। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति समेत छह लोगों पर बिसरख कोतवाली में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। 
सुधा के शव का गाजियाबाद क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। मायके पक्ष लोगों का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए सुधा की हत्या की है। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि घटना के दौरान महिला का पति ड्यूटी पर था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

गाज़ियाबाद लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला, पत्रकार राना अय्यूब अपनी वकील के साथ लोनी बॉर्डर थाने पहुँची

गाज़ियाबाद:लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला, पत्रकार राना अय्यूब अपनी वकील के साथ लोनी बॉर्डर थाने पहुँची, पूछताछ ले लिए गाज़ियाबाद पुलिस ने दिया था नोटिस,टि्वटर इंडिया समेत 9 लोगो के खिलाफ़ दर्ज हुई थी एफआईआर।

एनसीआर में मोबाइल लूट करने वाले गिरोह के शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजियाबाद:एनसीआर में मोबाइल लूट करने वाले गिरोह के दो शातिर अभियुक्त व उनके दो सह-अभियुक्त समेत कुल 4 कुल अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से लूटे गये 2 मोबाइल फोन,मादक पदार्थ व घटनाओ में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली वसंत कुंज के एक फ्लैट में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुदकुशी कर ली।

दिल्ली:वसंत कुंज के एक फ्लैट में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुदकुशी कर ली।दोनों के बीच बातचीत बंद थी।पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज करवाया था।

Thursday, July 1, 2021

गाजियाबाद लोनी में बुजुर्ग से मारपीट का मामला,प्रवेश गुर्जर और अभय गुर्जर पर लगा गैगस्टर एक्ट

गाजियाबाद:लोनी में बुजुर्ग से मारपीट का मामला,प्रवेश गुर्जर और अभय गुर्जर पर लगा गैगस्टर एक्ट,बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना में शामिल थे दोनों,एसपी ग्रामीण,इराज राजा ने दी जानकारी

नोएडा में फर्जी आधार कार्ड बनाकर सिम खरीदने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा:सेक्टर-20 पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर उससे मोबाइल फोन का सिम कार्ड खरीदने वाले वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो लोगों के फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस ने कुछ दिन पहले फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था।इनमें एक आरोपी वांछित था। अब पुलिस ने वांछित को सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।पुलिस आरोपी की पहचान दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने साथियों के साथ आधार कार्ड पर फर्जी नाम एवं पता दर्ज करके उससे सिम कार्ड खरीदता था।सिम कार्ड को बदमाशों को देता था।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं है कोविड वैक्सीन,मेगा वैक्सीनेशन की आज से होनी है शुरुआत

ग्रेटर नोएडा:वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं है कोविड वैक्सीन,मेगा वैक्सीनेशन की आज से होनी है शुरुआत,बिसरख सामुदायिक केंद्र आएंगे स्वास्थ्य मंत्री,लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर से लौटाया जा रहा.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...