Sunday, July 4, 2021

दिल्ली लाजपत नगर बढ़ती भीड़ और कोरोना नियम टूटने पर सेंट्रल मार्केट को भी कराया बंद, कुछ दुकानों को सील भी किया।

दिल्ली:बढ़ती भीड़ और कोरोना नियम टूटने पर लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट को भी प्रशासन ने अगले आदेश तक कराया बंद। कुछ दुकानों को सील भी किया।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा,दो युवकों की मौके पर मौत

गाजियाबाद: 
डासना इलाके में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा।
बाईक सवार दो युवकों की मौके पर मौत।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा लेटर,मरीजों को बचाने वाले डॉक्टरों को भारत रत्न देने का आग्रह किया

दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा लेटर,इस बार कोरोना संकट के बीच अपनी जान दांव पर लगाने और मरीजों को बचाने वाले डॉक्टरों को भारत रत्न देने का आग्रह किया।

Saturday, July 3, 2021

ग्रेटर नोएडा फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग,लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर हुआ खाक

ग्रेटर नोएडा:फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग,आग लगने से आसपास में मची अफरा-तफरी, आग में जलकर लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर हुआ खाक,स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर पाया काबू,आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं,दनकौर थाने के कस्बे में देर रात की घटना।

नोएडा पुलिस क्राइम ब्रांच व थाना बिसरख के जॉइंट ऑपरेशन से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा पुलिस क्राइम ब्रांच व थाना बिसरख के जॉइंट ऑपरेशन से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार। 
कब्जे से 10 विदेशी पिस्टल,80 कारतूस,23 मैगजीन व भारी मात्रा में फैक्ट्री स्थापित करने के उपकरण बरामद।
डीसीपी क्राइम अभिषेक ने बताया कि स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि शनिवार को ग़ाज़ियाबाद के कैला भट्टा इलाके में चलने वाली अवैध हथियार फैक्ट्री को कुछ बदमाश मेरठ में शिफ़्ट करने के लिए बिसरख थाना क्षेत्र से होते हुए जाने वाले हैं। इस पर कोतवाली बिसरख पुलिस और स्वाट टीम ने जॉइंट ऑपेरशन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान शकील, आफताब और सगीर के रूप में हुई है डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 10 अंग्रेजी पिस्टल 50 खोखा कारतूस 30 जिंदा कारतूस समेत पिस्टल बनाने के लिए जरूरी सामान और औजार भी बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है। आरोपी जिस कार से जा रहे थे उस कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गाजियाबाद के सिनेमा हाल में पिक्चर देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा,जिम और स्वीमिंग पूल खोलने की भी मनाही

गाजियाबाद:कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार छूट दे रही है,जिससे अर्थव्यवस्ठा पटरी पर लौट सके।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 जुलाई से सिनेमा हाल,मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम और जिम खोलने की इजाजत दी है,गाजियाबाद जिले में फिलहाल यह आदेश लागू नहीं होगा।
गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में धारा 144 को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है,इसलिए 10 अगस्त तक सिनेमा हाल,जिम और स्वीमिंग पूल खोलने पर रोक लगी रहेगी,अभी गाजियाबाद के सिनेमा हाल में पिक्चर देखने के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा।

दिल्ली रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में आज सुबह आग लगी, 4 लोगों को बचाया गया,फायर कर्मी भी घायल हो गए

दिल्ली:रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में आज सुबह आग लगी, जिसे थोड़ी ही देर में बुझा दिया गया। 4 लोगों को बचाया गया, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक फायर कर्मी भी घायल हो गए।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...