Wednesday, July 7, 2021
बढ़ रही गैस पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन
नोएडा:भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जीरो प्वाइंट नोएडा पर बढ़ती हुई महंगाई को लेकर किया धरना प्रदर्शन,गैस सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन, लगातार बढ़ रही गैस पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन।
थाली बजाओ की तर्ज पर,आज किसान मनाएंगे हॉर्न बजाओ दिवस
दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर,किसान संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाली बजाओ की तर्ज पर हॉर्न बजाओ का किया आह्वान।
आज सुबह 10 बजे से 12 बजे तक राज्य और राष्ट्रीय मार्ग पर किसान साइड में वाहन लगाकर बजायेंगे हॉर्न।
आज किसान मनाएंगे हॉर्न बजाओ दिवस।
गाजियाबाद पुलिस द्वारा रिलायंस जिओ टावरों के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्त गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस द्वारा रिलायंस जिओ टावरों की एलसीसी कार्ड, एलएमडी कार्ड,टेलीकाम कार्ड व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से लगभग 2 करोड़ कीमत के 12 एलएमडी कार्ड, 5 एलसीसी कार्ड,145 टेलीकोम कार्ड,105 ब्लैकबेरी मोबाइल,65 जियो प्लेट,14 ढक्कन आदि बरामद।
नोएडा एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में दो लाख का इनामी डकैत अजय कालिया मारा गया
नोएडा: यूपी एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल की है,एनकाउंटर के दौरान कुख्यात डकैत अजय कालिया मारा गया है।किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अजय कालिया शहर में आया था। जिसकी भनक यूपी एसटीएफ को लग गई।एसटीएफ ने घेराबंदी की।अजय कालिया को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में अजय कालिया ढेर हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर नोएडा में सेक्टर 15 के पास यूपी एसटीएफ ने 2 लाख रुपये के इनामी बदमाश अजय कालिया की घेराबंदी की। एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में बदमाश ढेर हो गया।एसटीएफ ने बताया कि अजय कालिया हाईवे पर लूट, डकैती और रेप करने वाले घुमन्तु गैंग का लीडर था। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश गम्भीर रूप से घायल हुआ,जिसे उपचार हेतु ले जाया गया। डाक्टरों ने इसे मृत घोषित किया गया।
बदमाश की पहचान अजय उर्फ कालिया पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। वह अभी हरियाणा के रेवाड़ी शहर में रह रहा था।अजय उर्फ कालिया पर लूट,डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में उत्तर प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और हरियाणा पलवल में मुकदमे दर्ज हैं।अजय पर मथुरा और अलीगढ़ पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
Tuesday, July 6, 2021
जाना था ससुराल,पहुंच गए हवालात,गाजियाबाद पुलिस ने पार्टी देने वाले दुल्हे सहित कई दोस्तो को लिया हिरासत में
जाना था ससुराल,पहुंच गए हवालात।
शादी से ठीक एक दिन पहले दोस्तो को दी गई बैचलर पार्टी में गोली लगने से युवक की मौत। गाजियाबाद पुलिस ने पार्टी देने वाले दुल्हे सहित कई दोस्तो को लिया हिरासत में।
गाजियाबाद पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में अवैध पिस्टल रखने पर गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है
गाजियाबाद पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक आर्यन यादव निवासी ग्राम सुराना,थाना मुरादनगर को अवैध पिस्टल रखने पर गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...