Wednesday, September 30, 2020

गाजियाबाद यूपी रोडवेज की बसों में भी सुरक्षित नहीं है महिलाएं

गाजियाबाद: यूपी रोडवेज की बसों में भी सुरक्षित नहीं है महिलाएं, नीली टी शर्ट में शख्स रोडवेज बस का सहचालक श्योदान सिंह है नशे की हालत में 3 युवतियों के साथ छेड़खानी करने के मामले में युवतियों ने विरोध किया तो मारपीट की है साहिबाबाद थाने में FIR दर्ज है

यूपी की एक और बेटी !

यूपी की एक और बेटी !

https://youtu.be/3qtidmtDob0

पिछले 15 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हाथरस गैंगरेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। चार हैवानों ने 19 साल की महिला से गैंगरेप करने के बाद उनकी जीभ काट दी थी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल पीड़िता को पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्‍ली स्थित सफदरजंग अस्‍पताल रेफर कर दिया गया था। 

मंगलवार सुबह गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले आरोपियों ने महिला की गला घोट कर हत्‍या करने की भी कोशिश की थी। इस दौरान पीड़िता ने खुद को बचाने की जीतोड़ कोशिश की थी। इस पर आरोपियों ने उनकी जीभ तक काट दी थी। इस घटना में वह बुरी तरह जख्‍मी हो गई थीं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें अलीगढ़ से दिल्‍ली लाया गया। एम्‍स में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्‍टर गैंगरेप पीड़िता को बचा नहीं सके।

दिल्‍ली एम्‍स रेफर किए जाने से पहले JNMC के सुपरिंटेंडेंट डॉक्‍टर हैरिस मंजूर खान ने न्‍यूज एजेंसी PTI को बताया था कि गैंगरेप पीड़िता वेंटिलेटर पर है। अस्‍पताल के प्रवक्‍ता ने बताया था कि विक्टिम के दोनों पैर लकवाग्रस्‍त हो गए थे। इसके अलावा उनका एक हाथ भी आंशिक तौर पर पारालाइज्‍ड हो गया था। पीडिता की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली में दिखाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की थी, जिसके बाद गैंगरेप विक्टिम को एम्‍स रेफर कर दिया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

बता दें कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने के लिए गई युवती के साथ गांव के ही दबंगों ने पहले तो दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन युवती के चीखने-चिल्लाने से मौके पर ग्रामीणों को आता देख दबंग वहां से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर  ने बताया था कि 14 सितंबर को हुये इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव में दबंग लोगों ने उन्नाव जैसी जघन्य घटना को दोहराने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

गाजियाबाद थाना मोदीनगर के गोविन्दपुरी में सागर कूलर शोरूम में लगी भयंकर आग

गाजियाबाद: थाना मोदीनगर के गोविन्दपुरी में सागर कूलर शोरूम में लगी भयंकर आग

Tuesday, September 29, 2020

लड़कियों के नंबर पर अश्लील चैट भेज कर आर्थिक लाभ लेने वाला आरोपित गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- लड़कियों के नंबर पर अश्लील चैट भेज कर आर्थिक लाभ लेने वाला आरोपित गिरफ्तार,आरोपित रवि के कब्जे से 1 दर्जन से अधिक लड़कियों के अश्लील फोटो व चैट के स्क्रीनशॉट मिले,लड़कियों से बात करने के लिए आरोपित ने खरीदे थे 25 सिम कार्ड, बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र का मामला

बदमाश आभूषण कारोबारियों को बना रहे हैं निशाना

 बदमाश आभूषण कारोबारियों को बना रहे हैं निशाना,

ग्राहक बनाए बदमाश और लूट  ली ज्वेलरी शॉप

https://youtu.be/muxv5bpYhlQ

बदमाशों का बोलबाला, इंदिरापुरम में ज्वेलरी शॉप में अब तक की सबसे बड़ी लूट

गाजियाबाद: बदमाशों का बोलबाला, इंदिरापुरम में ज्वेलरी शॉप में अब तक की सबसे बड़ी लूट,दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाशो ने 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया, सीसीटीवी के डीवीआर तक बदमाश लूट कर ले गए,मामला इंदिरापुरम के न्यायखंड के दुर्गा ज्वेलर्स का है

जिंदगी की जंग हार गई यूपी की एक और बेटी

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हाथरस गैंगरेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। चार हैवानों ने 19 साल की महिला से गैंगरेप करने के बाद उनकी जीभ काट दी थी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल पीड़िता को पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्‍ली स्थित सफदरजंग अस्‍पताल रेफर कर दिया गया था। 

मंगलवार सुबह गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले आरोपियों ने महिला की गला घोट कर हत्‍या करने की भी कोशिश की थी। इस दौरान पीड़िता ने खुद को बचाने की जीतोड़ कोशिश की थी। इस पर आरोपियों ने उनकी जीभ तक काट दी थी। इस घटना में वह बुरी तरह जख्‍मी हो गई थीं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें अलीगढ़ से दिल्‍ली लाया गया। एम्‍स में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्‍टर गैंगरेप पीड़िता को बचा नहीं सके।
दिल्‍ली एम्‍स रेफर किए जाने से पहले JNMC के सुपरिंटेंडेंट डॉक्‍टर हैरिस मंजूर खान ने न्‍यूज एजेंसी PTI को बताया था कि गैंगरेप पीड़िता वेंटिलेटर पर है। अस्‍पताल के प्रवक्‍ता ने बताया था कि विक्टिम के दोनों पैर लकवाग्रस्‍त हो गए थे। इसके अलावा उनका एक हाथ भी आंशिक तौर पर पारालाइज्‍ड हो गया था। पीडिता की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली में दिखाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की थी, जिसके बाद गैंगरेप विक्टिम को एम्‍स रेफर कर दिया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

बता दें कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने के लिए गई युवती के साथ गांव के ही दबंगों ने पहले तो दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन युवती के चीखने-चिल्लाने से मौके पर ग्रामीणों को आता देख दबंग वहां से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर  ने बताया था कि 14 सितंबर को हुये इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव में दबंग लोगों ने उन्नाव जैसी जघन्य घटना को दोहराने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि CAG देश का सर्वोच्च संवैधानिक लेखा परीक्षण संस्थान है.

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लंबित CAG रिपोर्टों को तत्काल विधानसभा के पटल...